एक्सप्लोरर

कुणाल कामरा गिरफ्तार होंगे या नहीं? HC से आया बड़ा अपडेट, सुनवाई के दौरान किसने क्या कहा?

Kunal Kamra News: कुणाल कामरा के वकीलों ने हाई कोर्ट में कहा कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द की जाए और जांच पूरी तरह रोक दी जाए. यह मामला एक हास्य अभिनेता की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से संबंधित है.

Kunal Kamra News: कॉमेडियन कुणाल कामरा को बुधवार (16 अप्रैल) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली. कोर्ट ने तीन घंटे से अधिक सुनवाई के बाद FIR रद्द करने पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. साथ ही कहा कि जब तक इस पर फैसला नहीं आता है, तब तक कुणाल कामरा की गिरफ्तारी पर रोक रहेगी.

कुणाल कामरा के वकील ने क्या कहा?
कुणाल कामरा के वकीलों की दलील दी कि हम मांग करते हैं कि एफआईआर रद्द की जाए और जांच पूरी तरह रोक दी जाए. अनुच्छेद 19-ए के अनुसार यह मामला एक हास्य अभिनेता की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से संबंधित है. इसके अनुसार कोई अपराध नहीं हुआ है. मशीनरी का उपयोग करके एक व्यक्ति को डराने और दबाने का प्रयास किया गया है. इसलिए यह मामला दुर्लभ श्रेणी में आता है.

'कई नेताओं ने गद्दार कहा'

इसके साथ ही वकीलों ने दलील दी कि जिस व्यक्ति की बदनामी हुई, उसने शिकायत नहीं की. जिन लोगों ने शिकायत की है, उन्होंने यह नहीं कहा है कि उनकी मानहानि की गई है. इस तरह से मामला दर्ज करना सत्ता का दुरुपयोग है. उद्धव ठाकरे ने भी 2024 में अपना इलेक्शन कैंपेन शुरू किया था तब भी एकनाथ शिंदे को 'गद्दार' कहा था. तब तो किसी ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की. मगर एक स्टैंडअप कलाकार ने बोला तो उसपर ऑब्जेक्शन लिया गया. यदि आप पब्लिक फिगर हैं तो आपकी आलोचना होगी. आप किसी की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश नहीं लगा सकते.

कुणाल कामरा सहयोग को तैयार

कोर्ट में वकील ने कुणाल कामरा की तरफ से कहा, "मेरी टिप्पणी हास्यपूर्ण ढंग से की गई थी. वह इस पर हंस रहे थे और वहां उपस्थित नागरिक भी हंस रहे थे. यह एक हास्यपूर्ण बयान था. कुणाल पहले दिन से कह रहे हैं कि वो पुलिस से सहयोग करने के लिए तैयार हैं. मगर पुलिस उनको फिजिकल पेश होने के लिए ही कह रही है. कुणाल ने पहले समन का जवाब दूसरे ही दिन दे दिया था. वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ के लिए पेश होने को तैयार हैं. क्योंकि अगर वे यहां आएंगे तो उनकी जान को खतरा हो सकता है. इस घटना के बाद कई लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है. हमने पुलिस के हर सम्मन का जवाब भी दिया है. समाचार रिपोर्टों में कामरा को जान से मारने और उनके अंग-भंग करने की धमकी दी गई है."

वकील ने कहा कि 2023 में अजीत पवार ने भी शिंदे के लिए बोला था कि हमें इस 'गद्दार' को सबक सीखना पड़ेगा. मगर तब किसी ने कुछ नहीं बोला. शिवसेना नेता राहुल कनाल ने कामरा को चेतावनी दी थी कि हम लोग सबक सिखाएंगे, जब वो मुंबई आएगा तो शिवसेना जैसा स्वागत करेंगे.

सरकार के वकील ने क्या कहा?

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के वकील ने कहा कि व्यक्ति की छवि खराब की गई है. शिकायत में आरोप लगाए गए हैं. आईओ का काम यह पता लगाना है कि आरोप सही हैं या नहीं.

उन्होंने कहा, ''याचिकाकर्ता की ये दलील की किसी और ने गद्दार कहा तो कोई कार्रवाई नहीं हुई, बिल्कुल गलत है. ये इस देश का कानून नहीं कि उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो मेरे खिलाफ क्यों होगी. बहन को लेकर गाली दी गयी है. ये कोई कॉमेडी नहीं है.''

कोर्ट ने पूछा कि कामरा को सिक्योरिटी की ज़िम्मेदारी लेंगे क्या? इसपर सरकारी वकील ने कहा कि अगर रिक्वेस्ट किया जाता है तो ज़रूर प्रोटेक्ट करेंगे.
 
कोर्ट ने कहा कि क्या जहां कामरा रहता है वहां जाकर बयान लिया जा सकता है? इसपर सरकारी वकील ने कहा कि ये गलत परिपाटी होगी. फिर अदालत ने पूछा कि जब हम परमिशन देंगे तो क्या दिक्कत है?

इसी दौरान कामरा के वकील ने कहा अगर बयान दर्ज करने के लिए उसे चेन्नई आने की ज़रूरत है तो वो आ जायेगा. कोर्ट ने फिर सरकारी वकील से कहा कि हम वहां की पुलिस से बयान दर्ज करने में सहयोग के लिए कह सकते हैं.

बता दें कि स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने पिछले दिनों महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए गाने के अंदाज में गद्दार कहा था. इसको लेकर कई एफआईआर दर्ज की गई है. शो के बाद शिंदे की पार्टी शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने स्टूडियो में भी तोड़फोड़ की. पुलिस कार्रवाई को लेकर कामरा ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है. 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget