एक्सप्लोरर

Kunal Kamra Row: 'कुणाल कामरा ने अगर टिप्पणी वापस नहीं ली तो गुरुगाम में...', संजय निरुपम की कॉमेडियन को चेतावनी

Sanjay Nirupam On Kunal Kamra: संजय निरुपम ने कहा कि कुणाल कामरा भाग गए हैं और लगता है जाकर मातोश्री में छिप गए हैं. उन्होंने उद्धव ठाकरे और संजय राउत से सुपारी ले रखी है.

Kunal Kamra Controversy: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा कि सुपारी लेकर एकनाथ शिंदे को बदनाम किया जा रहा है. एनडीए के नेता को टारगेट किया जा रहा है. हम लोग एक राजनीतिक व्यक्ति हैं, राजनीतिक व्यंग हम लोग सहते हैं. राजनीतिक व्यंग्य के नाम पर नीचले स्तर पर टिप्पणी की जा रही है हमारा विरोध उस पर है.

संजय निरुपम ने कहा कि कुणाल कामरा ने जिस तरह व्यंग्य के नाम पर डिप्टी सीएम पर घटिया टिप्पणी की है, वो कुछ नहीं शिवसेना-यूबीटी के एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम है. संजय निरुपम ने कहा कि एकनाथ शिंदे को कुणाल कामरा ने गद्दार कहा, गद्दार कोई शब्द नहीं है यह आरोप है. कोई भी आरोप मजाक नहीं हो सकता है. जब से उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़कर गद्दारी की थी, तब से उद्धव के लोग एकनाथ शिंदे को गद्दार कहते हैं. यह कुणाल, उद्धव का व्यक्ति है. 

गुरुग्राम में ढूंढकर कर देंगे कार्यक्रम- संजय निरुपम

शिवसेना नेता ने कहा, ''इसने UBT से पैसे लिए है, उद्धव और संजय राउत से सुपारी ली है. ये सिर्फ UBT का आदमी नहीं है पूरे कांग्रेस के ईको-सिस्टम का आदमी है. सुप्रिया सुले हो या राहुल गांधी के साथ पैदल यात्रा करता हो, अब यह NDA के अलग-अलग नेताओं को टारगेट बना रहा है, इंडिया एलायंस का दलाल व्यंग्यकार है. कुणाल कामरा ने अगर टिप्पणी वापस नहीं ली तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा. कुणाल कामरा को ढूंढा जा रहा है, डर के भाग गए या मातोश्री में छुपे होंगे. वह गुरुग्राम में भी रहते हैं. उधर ढूंढकर भी कार्यक्रम कर देंगे.''

अब तक 11 गिरफ्तारियां

बता दें कुणाल कामरा द्वारा एकनाथ शिंदे पर की गई टिप्पणी से शिवसेना नेता भड़के हुए हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं ने कुणाल कामरा से जुड़े स्टूडियो पर भी हमला किया था. हालांकि इस तोड़फोड़ के मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, बीजेपी नेता से लेकर शिवसेना नेता कह रहे हैं कि टिप्पणी विवाद में कुणाल कामरा पर भी कार्रवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra By Elections 2026: महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी सीट के उपचुनाव का ऐलान, 23 अप्रैल को वोटिंग, जानें कब आएगा रिजल्ट?
महाराष्ट्र की बारामती और राहुरी सीट के उपचुनाव का ऐलान, 23 अप्रैल को वोटिंग, जानें कब आएगा रिजल्ट?
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
'कुंभ से मेट्रो तक...हमने पहले किया', मुंबई में मंच से सपा चीफ ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Hapur News: हापुड़ में घर के बाहर खड़े युवकों पर हमला, डंडे बरसाने लगे बाइक सवार, CCTV में घटना कैद
हापुड़ में घर के बाहर खड़े युवकों पर हमला, डंडे बरसाने लगे बाइक सवार, CCTV में घटना कैद
Assembly By Election: यूपी और महाराष्ट्र में उपचुनाव की तैयारी पूरी, आज हो सकता है चुनाव तारीखों का ऐलान
विधानसभा उपचुनाव: यूपी और महाराष्ट्र में उपचुनाव की तैयारी पूरी, आज हो सकता है चुनाव तारीखों का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: Golmaal 5 का धमाकेदार ऐलान, हंसी का तूफान फिर लौटेगा! (15-03-2026)
Tum se Tum Tak: 😲Anu ने उठाया बड़ा कदम, Aryavardhan के भाई को मानाने के लिए की साड़ी हदें पार #sbs
LPG Gas Crisis: LPG Supply अब बिना रुकावट? 24 घंटे का इंतजार बस! | Strait of Hormuz
Election Date Announcement: बंगाल में किसका चलेगा दांव? ममता के लिए क्या है चुनौती? | Mamata
LPG Gas Crisis: आ रहे 'शिवालिक-नंदादेवी'..चंद घंटे बाद...'सिलेंडर संकट' समाप्त! | Indian Ship

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
West Bengal Election 2026 Dates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, 8 के बजाए- 2 फेज में होगी वोटिंग
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
बिहार: छपरा मामले को लेकर पुलिस पर भड़के पप्पू यादव, कहा- 'पीड़िता का चरित्र हनन बर्दाश्त नहीं'
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
'आदित्य ने मेरे बारे में नहीं सोचा', 'धुरंधर' न मिलने पर है अक्षय कुमार को पछतावा! रणवीर सिंह की तारीफ के बांधे पुल
टी20 वर्ल्ड कप के बाद सबसे पहले मैच में न्यूजीलैंड की करारी हार, फाइनल में भारत ने 96 रनों से चटाई थी धूल
टी20 वर्ल्ड कप के बाद पहले मैच में न्यूजीलैंड की हार, फाइनल में भारत ने 96 रनों से चटाई थी धूल
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
Israel-US Iran War Live: खर्ग द्वीप पर अमेरिका ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, मिडिल ईस्ट में US ठिकानों पर बरपाया कहर
Live: खर्ग द्वीप पर US ने मचाई तबाही तो बौखलाया ईरान, अमेरिकी ठिकानों पर बरपाया कहर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
बुक नहीं हो रहा भारत गैस का सिलेंडर तो न हो परेशान, नोट कर लें ये नंबर
CBSE ने खाड़ी देशों में 12वीं बोर्ड परीक्षा की रद्द, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच लिया फैसला
CBSE ने खाड़ी देशों में 12वीं बोर्ड परीक्षा की रद्द, मिडिल ईस्ट में जंग के बीच लिया फैसला
Embed widget