एक्सप्लोरर

कुणाल कामरा पर भिड़ीं NDA और इंडिया गठबंधन की पार्टियां, समर्थन और विरोध में दिए तर्क

Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा विवाद पर सियासत गर्म है. एनडीए और इंडिया गठबंधन की पार्टियों की तरफ से जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है.

Maharashtra News: कॉमेडियन कुणाल कामरा विवाद पर एनडीए और इंडिया गठबंधन की पार्टियां आमने-सामने आ गई हैं. एनडीए की पार्टियों का कहना है कि कुणाल कामरा का बयान किसी भी सूरत में सही नहीं ठहराया जा सकता. दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन की पार्टियों ने कुणाल कामरा का बचाव किया है. उन्होंने कहा हल्के-फुल्के अंदाज में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी की है. इसलिए प्रतिक्रिया देना और तोड़फोड़ करना जायज नहीं है.

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा कि कुणाल कामरा के ठिकानों पर किया गया हमला दर्शाता है कि देश में लोगों को बात रखने का भी अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि कुणाल कामरा एक स्टैंड अप कॉमेडियन हैं. उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में बात कही थी. दूसरी तरफ शिवसेना के कार्यकर्ताओं का तोड़फोड़ दिखाता है कि महाराष्ट्र में कानून का राज खत्म हो चुका है.

NDA और इंडिया गठबंधन आमने सामने

उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन किया जा रहा है. कांग्रेस की सांसद परिणिती शिंदे ने कहा कि कुणाल कामरा की कही बातें लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार कही जाती रही हैं. ऐसे में कुणाल कामरा के बयानों पर हंगामा और तोड़फोड़ करना कहीं से भी जायज नहीं है. उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन बताया.

कुणाल कामरा का समर्थन और विरोध

परिणिती शिंदे ने कहा कि कटाक्ष भी स्वीकार नहीं किया जा रहा है. रक्षा खड़से ने कहा कि चुने हुए उपमुख्यमंत्री के खिलाफ कुणाल कामरा का बयान स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि कुणाल कामरा बार-बार बयानों से चुने हुए राजनेताओं का अपमान करते हैं. इसलिए बयान को कहीं से सही नहीं ठहराया जा सकता. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी को कुछ भी कहने की आजादी नहीं हो सकती.

शिंदे गुट के सांसद धैर्यशील माने ने कहा कि शिवसैनिक अपने नेता का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं. बाला साहेब ठाकरे के समय भी शिवसैनिक सड़कों पर उतरे हैं. उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री शिंदे के अपमान से शिवसैनिक आहत हुए हैं. अपमान को शिवसैनिक बर्दाश्त नहीं कर सकते. शिवसेना सांसद ने कहा कि कुणाल कामरा संजय राउत की लिखी स्क्रिप्ट दोहरा रहे हैं. इसलिए उद्धव गुट के तमाम नेताओं का कुणाल कामरा को समर्थन मिला है. 

ये भी पढ़ें- क्या फिर से CM बनने की इच्छा है? उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बोले, 'राजनीति में...'

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget