एक्सप्लोरर

Kolkata Case: 'अगर उन्होंने मणिपुर...', राष्ट्रपति के कोलकाता रेप-मर्डर वाले बयान पर क्या बोले उद्धव ठाकरे?

Kolkata Doctor Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर के मुद्दे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बस अब बहुत हो गया. वहीं राष्ट्रपति के इस बयान पर उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Kolkata Doctor News: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर से रेप और बेरहमी से हत्या के मामले में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कड़ा बयान दिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि वह इस घटना से निराश और भयभीत हैं. राष्ट्रपति ने मामले पर सख्त टिप्पणी करते हुए कहा है कि बस अब बहुत हो गया. वह महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर व्यथित हैं. वहीं अब राष्ट्रपति के इस बयान पर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की प्रतिक्रया सामने आई है. 

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार (29 अगस्त) को कहा कि यह अच्छी बात है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर अपनी पीड़ा व्यक्त की है, लेकिन अगर उन्होंने मणिपुर में जो हुआ उसके बाद बोला होता तो ऐसी घटनाएं नहीं होतीं. पूर्व सीएम ने विस्तार से नहीं बताया, लेकिन वह स्पष्ट रूप से उस वीडियो का जिक्र कर रहे थे, जिसमें हिंसा प्रभावित मणिपुर में भीड़ की ओर से मई 2023 में दो महिलाओं को निवर्स्त्र करके घुमाया जा रहा था. इस हमले का वीडियो कुछ महीने बाद सामने आया था, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया था.

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर लगाया ये आरोप
गणेशोत्सव समन्वय समिति के एक कार्यक्रम में बोलते हुए उद्धव ठाकरे ने यह सवाल किया कि क्या हम अपराधों की गिनती करते रहें और फिर कहें कि बहुत हो गया? इस दौरान शिवसेना (यूबीटी) नेता ने बीजेपी पर भी जमकर हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी पर फूट डालो और राज करो की ब्रिटिश नीति का इस्तेमाल करने और समाज के अलग-अलग वर्गों के बीच दरार पैदा करने का आरोप लगाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महाराष्ट्र यात्रा की पूर्व संध्या पर ठाकरे ने कहा कि पीएम को मणिपुर में अशांति पर बोलने के लिए कुछ समय लगा.

उद्धव ठाकरे ने कहा, "फिलहाल अब यह देखना होगा कि वह शुक्रवार को बदलापुर की घटना या पश्चिम बंगाल में डॉक्टर के रेप-हत्या पर अपने विचार व्यक्त करते हैं या नहीं? शक्ति कानून (महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए मृत्युदंड सहित कठोर दंड के साथ) की जरूरत है. हालांकि, मौजूदा कानून इस खतरे से निपटने के लिए पर्याप्त हैं, लेकिन क्या होगा अगर उन्हें लागू करने वाले गुंडे हों."

राष्ट्रपति ने क्या कहा?
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में हो रहे विरोध प्रदर्शन पर भी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा, "निंदनीय मानसिकता महिलाओं को कमतर इंसान, कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान के रूप में देखती है. उन्होंने कहा कि निर्भया केस के बाद से 12 सालों में समाज द्वारा अनगिनत रेप को भुला दिया गया है."

राष्ट्रपति ने कहा, "इतिहास का सामना करने से डरने वाले समाज सामूहिक भूलने की बीमारी का सहारा लेते हैं. अब समय आ गया है कि भारत इतिहास का सामना करे. हमें इस विकृति से व्यापक तरीके से निपटना चाहिए ताकि इसे शुरू में ही रोका जा सके." 

ये भी पढ़ें: 'मैं 10 बार नहीं, 100 बार झुककर माफी मागूंगा...' आखिर क्यों बोले सीएम एकनाथ शिंदे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन
महाराष्ट्र में मिलावटखोरों की खैर नहीं, अब MCOCA के तहत होगा एक्शन
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका, 2 की मौत
मुंबई के कुर्ला में भूस्खलन, 4-5 लोगों के दबे होने की आशंका, 2 की मौत
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'
PM मोदी- अमित शाह से शरद पवार की मुलाकात पर कांग्रेस का बड़ा बयान, 'समारोह में जाना...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget