एक्सप्लोरर

Kolhapur Clash: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भारी बवाल, दरगाह पर अतिक्रमण को लेकर झड़प, भारी पुलिसबल तैनात

Kolhapur Clash News: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में दो समुदायों के बीच झड़प हुई है. ये पूरा मामला दरगाह पर अतिक्रमण हटाने से जुड़ा हुआ है. दोनों पक्षों ने हिंसा और आगजनी भी की.

Hazrat Syed Malik Rehan Mir Saheb Dargah: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भारी बवाल हुआ है. विशालगढ़ किले की दरगाह पर अतिक्रमण को लेकर झड़प हुई. अतिक्रमण हटाने पर दो समुदाय आपस में भिड़ गए. इस दौरान जमकर पथराव हुआ. आगजनी की भी कोशिश हुई. स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है.

क्या है पूरा मामला?
विशालगढ़ किले में ही हजरत सैयद मलिक रेहान मीर साहब की दरगाह और एक मस्जिद है. इसी के पास अवैध तरीके से अतिक्रमण करके रखा गया है. इसी अतिक्रमण को हटाने के लिए सोमवार को हिंदूवादी संगठन के लोग इकट्ठा हुए थे. जब इसकी जानकारी दूसरे पक्ष को हुई तो वह भी आ गए. देखते ही देखते दोनों पक्षों में पत्थरबाजी शुरू हो गई.

सीएम शिंदे ने लिया जायजा
ABP माझा के अनुसार, विशालगढ़ पर अतिक्रमण को लेकर स्वराज्य संगठन के अध्यक्ष संभाजी राजे छत्रपति काफी आक्रामक हो गये हैं. उन्होंने मांग की है कि इस किले पर हुए अतिक्रमण को जल्द से जल्द हटाया जाए. इसी मांग को लेकर संभाजी राजे ने कल विलागढ़ जाने का फैसला किया था. इसके बाद किले में तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं हुई. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस प्रकार की घटना को गंभीरता से लिया है. वह आधी रात कोल्हापुर आए और विशालगढ़ का निरीक्षण किया है.  

सीएम शिंदे ने अपने दौरे के दौरान कोल्हापुर के आईजी से विशालगढ़ और यहां के हालात के बारे में जानकारी ली है. यह भी कहा गया है कि वे जरूरी इंतजाम करें ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे. उन्होंने आईजी से यहां की कानून व्यवस्था पर भी चर्चा की. 

14 जुलाई को कुछ शिवभक्त विशालगढ़ पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर विशालगढ़ गये थे. इस समय किले में तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं हुई. इन घटनाओं के कुछ वीडियो सामने आए हैं. दूसरे दिन विशालगढ़ के स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गयी. इस पूरे घटनाक्रम से यहां तनावपूर्ण माहौल बन गया.

निषेधाज्ञा लागू
मुहर्रम और आषाढ़ी एकादशी के त्यौहारों के मद्देनजर रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर संजय तेली ने 15 से 29 जुलाई तक जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. निषेधाज्ञा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 37(ए) ए से एफ और धारा 37(3) के तहत जारी की गई है.

ये भी पढ़ें: Video: मुंबई में सेवरी रेलवे स्टेशन पर युवक ने किया खतरनाक स्टंट, रेलवे ने दी नसीहत, तलाश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर मां की प्रतिक्रिया, 'मेरा बेटा देश के लिए...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर मां की प्रतिक्रिया, 'मेरा बेटा देश के लिए...'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget