एक्सप्लोरर

Kasba Peth: एमएलसी चुनाव के बाद फिर अपने गढ़ में हारी BJP, 28 साल बाद कसबा पेठ गंवाया, कांग्रेस की जीत के क्या हैं मायने?

Election Results: कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर बीजेपी 28 साल से काबिज थी. पुणे से बीजेपी सांसद गिरीश बापट ने 2019 तक पांच बार प्रतिनिधित्व किया. इस बार कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर ने जीत हासिल की है. 

Kasba Peth By-Election Results: महाराष्ट्र के पुणे जिले में अपने गढ़ कस्बा पेठ (Kasba Peth) विधानसभा सीट को बरकरार रखने में बीजेपी (BJP) विफल रही. इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर (Ravindra Dhangekar) ने उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार हेमंत रसाने (Hemant Rasane) को हरा दिया. इससे कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव गुट) में खुशी की लहर है.

28 साल से था बीजेपी का कब्जा
जानकारी हो कि कस्बा पेठ विधानसभा सीट पर बीजेपी 28 साल से काबिज थी. पुणे से वर्तमान बीजेपी सांसद गिरीश बापट ने 2019 तक पांच बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया. इस बार, एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव गुट) वाले महा विकास अघाड़ी के समर्थन वाले रवींद्र धंगेकर ने इस सीट को जीतने में कामयाबी हासिल की. मतगणना के अंतिम दौर के बाद चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार धंगेकर को 73,194 वोट मिले, जबकि रसाने को 62,244 वोट मिले.

विधायक की कैंसर से हो गई थी मौत
साल 2019 में बीजेपी के मुक्ता तिलक ने यह सीट जीती थी. दिसंबर 2022 में कैंसर से जूझने के बाद उनकी मृत्यु हो गई, इसके बाद से यह सीट खाली थी. यहां पर कांग्रेस की जीत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले साल जून में राज्य में सरकार बदलने के बाद सत्तारूढ़ बीजेपी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और विरोधी एमवीए के बीच यह पहली सीधी टक्कर थी. चुनाव का परिणाम आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ उठी. 

बीजेपी उम्मीदवार कहा-करेंगे आत्ममंथन
बीजेपी के उम्मीदवार हेमंत रसाने ने अपनी हार का स्वीकार करते हुए कहा कि एक उम्मीदवार के तौर पर वह इस चुनाव में विफल रहे. अब वह आत्ममंथन करेंगे कि क्या गलत हुआ और कहां हुआ. उन्होंने कहा कि पहले यह त्रिकोणीय मुकाबला हुआ करता था, लेकिन इस बार यह बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था. 

कांग्रेस ने मतदाताओं को दी बधाई
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन जोशी ने पार्टी और एमवीए को इस तरह की ऐतिहासिक जीत के लिए कस्बा पेठ के मतदाताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह उन सभी एमवीए कार्यकर्ताओं की जीत है, जिन्होंने इस चुनाव को बड़ी एकता के साथ लड़ा. इस चुनाव ने दिखाया है कि धन बल काम नहीं कर सकता है. चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और अन्य एमवीए घटकों ने बीजेपी पर पैसे की मदद से मतदाताओं को लुभाने का आरोप लगाया था. हालांकि, बीजेपी ने इस आरोप को नकार दिया था. 

बीजेपी ने किया था जोरदार प्रचार
पुणे में कस्बा और चिंचवाड़ सीटों के उपचुनाव में एमवीए के साथ-साथ राज्य में सत्तारूढ़ शिंदे-बीजेपी गठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का मुद्दा थी. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस जैसे बड़े नेताओं ने यहां अपने उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार अभियान चलाया. 

एमएलसी चुनाव में भी अपने गढ़ में हारी थी बीजेपी

इससे पहले फरवरी में नागपुर मंडल शिक्षक सीट पर बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा था.  कांग्रेस प्रत्याशी को 55 फीसदी वोट मिले थे. बीजेपी समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी नागोराव गनार इस सीट से एमएलसी थे जिन्हें एमवीए समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अडबाले ने हराया था. नागपुर को भी बीजेपी का गढ़ माना जाता था.

जीत के क्या हैं मायने?

नागपुर और अब कसबा पेठ में मिली जीत से कांग्रेस गठबंधन यानी महा विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं का मनोबल निश्चित तौर पर बढ़ेगा. जानकारों की मानें तो बीजेपी को उसके गढ़ में हराकर कांग्रेस गठबंधन ने सियासी संदेश भी दिया है. अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं. फिलहाल राज्य में बीजेपी गठबंधन की सरकार है और वहां पर कांग्रेस की जीत राजनीतिक रूप से अहम है.

यह भी पढ़ें: Chinchwad By-election Results 2023 Live: चिंचवाड़ में बीजेपी की अश्विनी जगताप 10 हजार मतों से आगे, NCP को बड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
ये अकेला खिलाड़ी 9 IPL टीमों के लिए खेला, नाम सुनकर चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget