एक्सप्लोरर

Maharashtra: क्या BJP से अलग चुनाव लड़ने पर विचार कर रहा अजित पवार गुट? NCP नेता ने दिए ये संकेत

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है. चुनाव से पहले महायुति में सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा. ऐसा एनसीपी के एक नेता के बयान से जाहिर होता है.

Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2024: एनसीपी नेता अमोल मिटकरी (Amol Mitkari) ने अपने एक बयान से इस अटकलबाजी को तेज कर दिया है कि अगर महायुति के घटक दल विधानसभा की 100-100 सीटें मांगते हैं तो फिर सभी पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ सकती हैं. दरअसल मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान मिटकरी ने कहा कि 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में ऐसी मांग को रखना व्यवहारिक नहीं होगा.

सत्तारूढ़ महायुति में अजित पवार की एनसीपी, बीजेपी और शिंदे गुट की शिवसेना है. एनसीपी प्रवक्ता और विधान पार्षद अमोल मिटकरी ने कहा कि अगर  आगामी चुनाव में हर पार्टी विधानसभा की 100 सीटें मांगती हैं तो पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी. विधानसभा में 288 सीटें हैं और केवल 55 सीटें देना पार्टी के लिए अस्वीकार्य होगा.

मिटकरी पर लगाम लगाए एनसीपी- बीजेपी
वहीं, विधान परिषद में बीजेपी के विधायक दल के नेता प्रवीण दरेकर ने कहा कि मिटकरी पर उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लगाम लगानी चाहिए. पार्टी प्रमुख या प्रदेश अध्यक्ष को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या मिटकरी को इस तरह की टिप्पणी करने का अधिकार है. दरेकर ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर चर्चा शीर्ष नेताओं के बीच होगी. 

पुणे पोर्शे हादसे के बाद भी मिटकरी ने बीजेपी पर किया था हमला
बता दें कि पुणे पोर्शे दुर्घटना मामले में भी मिटकरी ने बीजेपी को घेरा था. मिटकरी ने इशारों में कहा था कि इस तरह की घटना उस वक्त भी हुई थी जब बीजेपी के नेता और राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल पुणे जिले के गार्जियन मिनिस्टर थे. वहीं, बीजेपी ने मिटकरी के बयान को खारिज करते हुए कहा कि ऐसे बयान देने को लेकर एनसीपी को उन्हें आगाह करना चाहिए. मिटकरी ने हाल ही में विधानसभा चुनाव के लिए प्रकाश अंबेडकर की पार्टी वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ गठबंधन करने की वकालत की थी. हालांकि बाद में उन्होंने कहा था कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है.

ये भी पढ़ें- ‘महाराष्ट्र में मनुस्मृति के लिए कोई स्थान नहीं, गलतफहमी फैलाने की...’, अजित पवार का विपक्ष पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget