एक्सप्लोरर

VIDEO: 'बचाओ-बचाओ', स्कूल से लौट रही लड़की को सिरफिरे आशिक ने रोका, सरेआम गले पर रखा चाकू, वीडियो वायरल

Satara Viral Video: महाराष्ट्र के सातारा में एक युवक ने एकतरफा प्रेम के चलते नाबालिग लड़की को बीच सड़क पर रोककर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया. साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सातारा शहर के करंजे बसाप्पा पेठ इलाके में सोमवार (21 जुलाई) को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने न केवल स्थानीय लोगों को दहशत में डाल दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए पूरे देश का ध्यान खींचा.

इस घटना में एक नाबालिग स्कूली छात्रा को एक सिरफिरे युवक ने चाकू की नोक पर धमकाया और उसकी जान लेने की धमकी दी. यह घटना एकतरफा प्रेम के कारण हुई, जिसमें आरोपी युवक ने लड़की को बीच सड़क पर रोककर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया. इस घटना से स्थानीय लोग हैरान हैं.

क्या है पूरा मामला?

आरोपी युवक नाबालिग नहीं है, उसकी उम्र 18 साल पूरी हो चुकी है और आरोपी का नाम आर्यन वाघमले है, जो मूल रूप से आरले गांव का निवासी है और वर्तमान में मोलाचा ओढा में रह रहा है. जानकारी के मुताबिक, लड़की स्कूल से घर लौट रही थी, तभी युवक ने उसका रास्ता रोका. उसने एक हाथ में चाकू निकाला और उसे लड़की की गर्दन पर रखकर धमकाना शुरू कर दिया.

वीडियो में दिख रहा है कि युवक चिल्लाते हुए लड़की को डरा रहा था, जबकि लड़की डर के मारे सहमी हुई थी और चीख भी नहीं पा रही थी. चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पर आ गए और युवक को समझाने लगे, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. लड़की लगातार “बचाओ-बचाओ, मुझे छोड़ दो” चिल्ला रही थी, इस दौरान उसके गले पर चाकू से हल्की चोट भी आई.

युवक के खिलाफ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

इस दौरान उमेश आडागळे नाम के व्यक्ति ने अपनी जान की परवाह किए बिना साहस दिखाया और युवक को पीछे से दबोच लिया और युवक के चाकू वाले हाथ को पकड़कर उसे काबू किया. नाबालिग लड़की को युवक के चंगुल से बचा लिया. लोगों ने उमेश आडागळे की हिम्मत की सराहना की. इस सिरफिरे युवक के खिलाफ पोक्सो कानून, विनयभंग, जानबूझकर चोट पहुंचाना और आर्म्स एक्ट जैसी धाराओं के तहत शाहूपुरी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट, जानें क्या है मामला
Nashik News: TCS के बाद एक और IT कंपनी पर रेप का आरोप, महिला बोली- शोषण कर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
नाशिक: TCS के बाद एक और IT कंपनी पर रेप का आरोप, महिला बोली- शोषण कर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
मुंबई में बिना मान्यता के संचालित हो रहे 164 स्कूल, अधर में हजारों छात्रों का भविष्य
मुंबई में बिना मान्यता के संचालित हो रहे 164 स्कूल, अधर में हजारों छात्रों का भविष्य
मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, अशोक खरात के करीबी सहयोगी की पत्नी समेत मौत
मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, अशोक खरात के करीबी सहयोगी की पत्नी समेत मौत

वीडियोज

Shree Baba Neeb Karori Maharaj Cast Interview: Premanand Ji और GENZ पर क्या बोले Director ?
Skoda Kushaq 1.5 L Driving Review #skoda #kushaq #drivingreview #autolive
Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया कड़ा विरोध
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, जताया कड़ा विरोध
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
IPL की सालगिरह पर सांसे रोक देने वाला मैच, दिल्ली ने बेंगलुरू को हराया; लास्ट ओवर में मिली जीत
IPL की सालगिरह पर सांसे रोक देने वाला मैच, दिल्ली ने बेंगलुरू को हराया; लास्ट ओवर में मिली जीत
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
Middle East Tensions: ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप, ट्रंप को लेकर क्या कहा?
ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप
आजकल कहां हैं कच्चा बादाम वाले भुबन बड्याकर? जानिए किन हालातों में कर रहे जीवन बसर, वीडियो वायरल
आजकल कहां हैं कच्चा बादाम वाले भुबन बड्याकर? जानिए किन हालातों में कर रहे जीवन बसर, वीडियो वायरल
Weight Loss Tips: ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी.. वेट लॉस के लिए क्या बेस्ट, यहां जानिए
Weight Loss Tips: ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी.. वेट लॉस के लिए क्या बेस्ट, यहां जानिए
Embed widget