एक्सप्लोरर

Video: 'मुंबई में रहना है तो मराठी बोलो वरना बाहर जाओ', लोकल ट्रेन में भिड़ गईं महिलाएं, वीडियो वायरल

Mumbai Local Train Video: मुंबई लोकल ट्रेन में सीट को लेकर महिलाओं के बीच हुआ विवाद अब भाषाई टकराव में बदल गया है. एक महिला ने गैर-मराठी बोलने पर दूसरी को "मुंबई छोड़ने" की नसीहत दी.

मुंबई की लोकल ट्रेन में एक मामूली सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद अब बड़ा भाषाई मुद्दा बन गया है. शुक्रवार (18 जुलाई) शाम को सेंट्रल लाइन की एक महिला डिब्बे में, एक महिला ने दूसरी महिला से कहा – "अगर मुंबई में रहना है तो मराठी बोलो, वरना बाहर निकलो". 

यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन भीड़ से खचाखच भरी थी. इस दौरान महिलाओं के बीच कहासुनी हुई. इस घटना वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या है वायरल वीडियो में?

वीडियो में देखा गया कि 6 से 7 महिलाएं एक सीट के लिए बहस कर रही थीं. बहस के बीच ही एक महिला ने दूसरी महिला पर मराठी न बोलने को लेकर टिप्पणी की, जिससे मामला तूल पकड़ गया. 

कुछ ही देर में अन्य महिलाओं ने भी बहस में हिस्सा लेना शुरू कर दिया. इस घटना के बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) और गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) ने मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि यह मामला अब सामाजिक और भाषाई सौहार्द का विषय बन गया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

एक बार फिर भाषा विवाद गहराई

इस घटना ने महाराष्ट्र में चल रही भाषा राजनीति को फिर हवा दे दी है. हाल ही में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं द्वारा गैर-मराठी बोलने वालों पर हमला करने के कई मामले सामने आए हैं. इसी सप्ताह मुंबई के विक्रोली में एक दुकानदार को व्हाट्सएप स्टेटस को लेकर पीटा गया. दुकानदार को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया. 

इसके अलावा, 1 जुलाई को ठाणे में एक स्ट्रीट फूड विक्रेता को मराठी में बात न करने पर थप्पड़ मारा गया. पालघर में प्रवासी ऑटो चालक को सार्वजनिक रूप से पीटा गया, जिसमें MNS और उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना कार्यकर्ता शामिल थे.

मुंबई के व्यापारी सुशील केडिया के ऑफिस में भी तोड़फोड़ की गई क्योंकि उन्होंने मराठी न सीखने की बात कही थी. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें 5 से 6 लोग उनके ऑफिस में ईंटें फेंकते दिखाई दिए. 

एक सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन हमलावर बैग खाली करने तक नहीं रुके. बाद में व्यापारी ने माफी जारी कर दी. ऐसे मामलों ने महाराष्ट्र की भाषा और पहचान को लेकर जारी तनाव को एक बार फिर उभार दिया है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget