एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के नए MLA हारून खान आखिर क्यों हैं चर्चा में... 25 साल में ऐसा क्या कमाल किया?

Maharashtra Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर मुकाबले रोचक रहे हैं. इनमें वर्सोवा की सीट भी शामिल है जहां बीजेपी प्रत्याशी महज 1600 वोटों से हार गईं.

Maharashtra Assembly Election Result 2024: उद्धव गुट का प्रदर्शन विधानसभा चुनाव में अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा लेकिन इसके कुछ विजयी उम्मीदवारों की खूब चर्चा हो रही जिसमें हारून खान (Haroon Khan) भी शामिल हैं. 25 वर्षों में यह पहली बार है जब कोई मुस्लिम नेता शिवसेना-यूबीटी के टिकट से चुनाव जीता है. इससे पहले 1999 में अंबरनाथ विधानसभा सीट से सब्बीर शेख ने अविभाजित शिवसेना से चुनाव जीता था.

सब्बीर शेख बालासाहेब ठाकरे के करीबी हुआ करते थे. मनोहर जोशी के सीएम कार्यकाल में वह श्रम मंत्री भी रहे थे. उनका 2014 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. उस चुनाव के बाद कभी भी कोई मुस्लिम प्रत्याशी शिवसेना के टिकट से चुनाव नहीं लड़ा था. 

हारून ने बीजेपी को दी पटखनी

हारून खान ने वर्सोवा सीट पर बीजेपी की दो बार की विधायक भारती लावेकर को हराया है. हारून खान ने बेहद रोमांचक मुकाबले में भारती लावेकर को हराया है. लावेकर महज 1600 वोटों के अंतर से हारून खान से हार गईं. हारून खान को 65396 और भारती लावेकर को  63796 वोट मिले. इस सीट पर तीसरे स्थान पर रहे राजू श्रीपद पेडनेकर को 6752 वोट मिले.

निर्दलीयों ने काटा वोट?

हारून और भारती के अलावा 14 प्रत्याशी मैदान में थे. कहीं ना कहीं इन प्रत्याशियों ने वोट काटने का भी काम किया. इस सीट पर नोटा के पक्ष में भी अच्छे खासे वोट पड़े हैं. नोटा के पक्ष में 1298 लोगों ने वोट डाला था. 

वर्सोवा का चुनावी इतिहास

2009 में वर्सोवा सीट पर कांग्रेस के बलदेव खोसा ने चुनाव जीता था जबकि 2014 और 2019 में भारती लावेकर विजयी रहीं. भारती लावेकर ने दोनों ही चुनाव में बलदेव खोसा को मात दी थी. 2019 के चुनाव में भारती को 41,057 वोट हासिल हुए थे. 2024 के चुनाव में वर्सोवा सीट पर ज्यादा वोटिंग हुई है लेकिन इसका फायदा भारती को नहीं मिल पाया.

ये भी पढ़ें - जीशान सिद्दीकी को पिता की हत्या के बाद भी नहीं मिली सहानुभूति, उद्धव ठाकरे के भतीजे ने इतने वोटों से हराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे में तेज बारिश के बीच गिरी इमारत, 9 मजदूर सुरक्षित, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, आर्मी कर रही मदद
पुणे में तेज बारिश के बीच गिरी इमारत, 9 मजदूर सुरक्षित, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, आर्मी कर रही मदद
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 
महाराष्ट्र में लगातार 4 बार भूकंप के झटके! एक ही रात में कई जिलों में कांपी धरती, सहम गए लोग 

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget