एक्सप्लोरर

गोविंद पानसरे की हत्या के मामले में 6 आरोपियों को राहत, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी जमानत

Govind Pansare Murder Case: कम्युनिस्ट पार्टी के नेता गोविंद पानसरे की 16 फरवरी 2015 को कोल्हापुर स्थित उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने 6 आरोपियों को जमानत दे दी है.

Govind Pansare Murder Case: महाराष्ट्र में तर्कवादी गोविंद पानसरे की हत्या के मामले में आरोपियों को फिलहाल राहत मिली है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने आरोपियों को लंबी कैद के आधार पर बुधवार (29 जनवरी) को जमानत दे दी है. साल 2015 में गोविंद पानसरे की हत्या कर दी गई थी.

जस्टिस ए एस किलोर की एकल पीठ ने छह आरोपियों सचिन अंदुरे, गणेश मिस्किन, अमित देगवेकर, अमित बड्डी, भरत कुराने और वासुदेव सूर्यवंशी की जमानत याचिका मंजूर की. उन्हें 2018 और 2019 के बीच अलग-अलग तारीखों पर गिरफ्तार किया गया था और तब से वे जेल में हैं. जस्टिस न्यायमूर्ति किलोर ने कहा, मैं लंबी कैद के कारण छह आरोपियों की जमानत याचिका मंजूर कर रहा हूं. उन्होंने यह भी कहा कि वह एक अन्य आरोपी वीरेंद्रसिंह तावड़े की जमानत याचिका पर अलग से सुनवाई करेंगे.

मॉर्निंग वॉक के दौरान मारी थी गोली
तर्कवादी और उनकी पत्नी उमा कोल्हापुर के सम्राट नगर इलाके में सुबह की सैर से घर लौट रहे थे, जब दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने भागने से पहले उन पर कई राउंड फायरिंग की. शुरुआत में, मामले को कोल्हापुर के राजारामपुरी पुलिस स्टेशन ने संभाला था. बाद में जांच को महाराष्ट्र के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (CID) की देखरेख में एक विशेष जांच दल (SIT) को स्थानांतरित कर दिया गया था.

केस एटीएस को किया गया ट्रांसफर 
आरोपियों का पता लगाने में प्रगति की कमी से असंतुष्ट, पानसरे के परिवार ने मामले को आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) को स्थानांतरित करने की मांग की थी. 3 अगस्त, 2022 को, हाईकोर्ट ने मामले में कोई प्रगति या सफलता नहीं होने पर जांच को एटीएस को स्थानांतरित कर दिया मामले में दो शूटर अभी भी फरार हैं.

हाईकोर्ट ने केस में तेजी लाने का दिया था आदेश
हाईकोर्ट मामले की जांच की निगरानी कर रहा था, लेकिन इस महीने की शुरुआत में कोर्ट ने कहा कि वह ऐसा करना जारी नहीं रखेगा. हालांकि, हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई में तेजी लाने और रोजाना सुनवाई करने का आदेश दिया था.

बता दें कि कम्युनिस्ट पार्टी के नेता गोविंद पानसरे की 16 फरवरी 2015 को कोल्हापुर स्थित उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके बाद राज्य सरकार ने एसआईटी गठित कर मामले की जांच शुरू की. हालांकि, कर्नाटक में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या का खुलासा होने तक इस मामले में जांच को कोई सफलता नहीं मिली थी. गौरी लंकेश मामले में कर्नाटक एटीएस के महाराष्ट्र आने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद यह बात सामने आई कि दाभोलकर-पानसरे हत्या मामले में केवल एक ही आरोपी था.

ये भी पढ़ें

महिला ने इस वजह से बॉम्बे हाई कोर्ट से गर्भपात की मांगी इजाजत, जानें कोर्ट ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget