एक्सप्लोरर

Ganpati Utsav: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बीच कश्मीर में गूंजेगा गणपति उत्सव, पुणे से कश्मीर पहुंचीं गणेश प्रतिमाएं

Ganesh Utsav 2025: कश्मीर घाटी में 27 अगस्त से पांच दिवसीय गणेशोत्सव शुरू होगा, जिसमें श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम में भव्य आयोजन होंगे. पुणे से विशेष गणेश प्रतिमाएं घाटी तक पहुंचाई गई हैं.

जम्मू-कश्मीर घाटी की वादियों में एक बार फिर गणपति बप्पा के जयकारे गूंजने को तैयार हैं. 27 अगस्त से शुरू होने वाले इस त्योहार को श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम में भी पांच दिवसीय गणेशोत्सव के तौर पर मनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.

लगातार तीसरे साल यह भव्य उत्सव घाटी में धार्मिक और सांस्कृतिक समन्वय का प्रतीक बनेगा. ऑपरेशन सिंदूर के बाद बप्पा का घाटी में आना लोगों के लिए एक बार फिर से अमन और शांति के नई शुरूआत की आशा ले कर आने जैसा है.

पुणे से पहुंचा भक्ति का संदेश

सार्वजनिक गणेशोत्सव की जन्मभूमि पुणे से इस बार भी खास गणेश प्रतिमाओं की प्रतिकृतियां कश्मीर भेजी गई हैं. शनिवार (23 अगस्त) को श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी गणपति मंडल में केसरीवाडा गणपति, अखिल मंडई का शारदा गजानन और रंगारी गणपति की प्रतिमाएं कश्मीरी प्रतिनिधियों को सौंपी गईं. ढोल-ताशों और नारों के बीच मूर्तियों का प्रस्थान उत्सव जैसा माहौल बना रहा.

परंपरा की वापसी और बदलता माहौल

दक्षिण कश्मीर वेसू वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष सनी रैना ने इसे अपने समुदाय के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया. उन्होंने कहा कि 90 के दशक में हुए पलायन के बाद अब 35 साल बाद घाटी में बप्पा का स्वागत करना विश्वास की वापसी है.

वहीं आयोजक पुनीत बालन ने कहा कि गणेशोत्सव अब सीमित नहीं है, यह दुनिया के 175 देशों में मनाया जाता है. घाटी में माहौल बदल चुका है, लोग देर रात तक भजन-कीर्तन में शामिल हो रहे हैं.

सात मंडलों की अहम भागीदारी

इस आयोजन में पुणे के सात बड़े मंडलों का योगदान है- भाऊसाहेब रंगारी गणपति, कसाबा गणपति, अखिल मंडई, तांबडी जोगेश्वरी, केसरीवाडा, गुरुजी तालीम और तुलसीबाग.

आयोजकों का मानना है कि इस पहल से घाटी में भक्ति, संगीत और भाईचारे का वातावरण बनेगा. 132 साल पहले लोकमान्य तिलक ने जो परंपरा पुणे से शुरू की थी, वही अब कश्मीर तक पहुंचकर सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बन रही है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget