एक्सप्लोरर

श्रीनगर के दाचीगाम फॉरेस्ट एरिया में आतंकी ठिकानों का खुलासा, यहीं मारे गए थे पहलगाम के दहशतगर्द

Srinagar News: दाचीगाम फॉरेस्ट एरिया के आतंकी ठिकाने से सुरक्षाबलों को कोई हथियार नहीं मिला है, लेकिन बिस्तर, वाटरप्रूफ कवर और सोलर चार्जर जैसी कई जरूरी चीजें बरामद की गईं हैं.

श्रीनगर जिले के दाचीगाम वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों को आतंकियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबल के जवानों ने यहां एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है. यह ठिकाना उसी इलाके में है जहां पहलगाम हमले के तीन आतंकवादी मारे गए थे. हालांकि सुरक्षा बलों को इस आतंकी ठिकाने से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ, लेकिन बिस्तर, वाटरप्रूफ कवर और सोलर चार्जर जैसी कई जरूरी चीजें बरामद हुईं हैं. 

जम्मू-कश्मीर के लिडवास इलाके में सेना के जवानों ने 'ऑपरेशन महादेव' के तहत तीन आतंकियों को मार गिराया था. सभी जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में शामिल थे. 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था और पाकिस्तान के कई ठिकानों को तबाह कर दिया गया था. इस ऑपरेशन में कई आतंकवादी मारे गए थे. 

हिज्ब-उल-मुजाहिदीन का सदस्य गिरफ्तार

उधर, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने आतंकवादी संगठन हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के लिए ‘स्लीपर सेल’ के रूप में काम करने वाले एक शख्स को शनिवार (23 अगस्त) को दबोचा. आतंकी आका के इशारे पर काम कर रहा था.

‘स्लीपर सेल’ के रूप में कर रहा था काम

एसआईए के एक प्रवक्ता ने कहा, ''लगातार प्रयासों के बाद, एसआईए कश्मीर ने शोपियां में बेहराम के रेबन गुंड क्षेत्र निवासी अल्ताफ हुसैन वागे को गिरफ्तार करके एक बड़ी सफलता हासिल की है. वह आतंकवादी संगठन हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के लिए ‘स्लीपर सेल’ के रूप में काम करता था.'' उन्होंने बताया कि एक मामले की जारी जांच के तहत यह गिरफ्तारी की गई.

सीमा पार से आतंकी गतिविधियों को दे रहा था अंजाम

अधिकारी ने आगे कहा, ''जांच के दौरान, एसआईए कश्मीर ने ऐसे साक्ष्य जुटाए, जिनसे गिरफ्तार आरोपी का संबंध हिज्ब-उल-मुजाहिदीन से जुड़े एक आतंकी आका से स्थापित होता है, जो सीमा के उस पार से गतिविधियां कर रहा है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
जम्मू-कश्मीर: NC करेगा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला ने देश के 52 नेताओं को भेजा न्योता
मटन डीलरों को राहत दिलाने के लिए जम्मू कश्मीर और पंजाब सरकार में बनी सहमति, एंटी-ड्रग मॉडल पर भी मंथन
मटन डीलरों को राहत दिलाने के लिए जम्मू कश्मीर और पंजाब सरकार में बनी सहमति, एंटी-ड्रग मॉडल पर भी मंथन
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget