एक्सप्लोरर

Ganesh Chaturthi 2023: 'दो धर्मों के बीच लड़ाई भड़काने वाली सजावट सामग्री से बचें', ठाणे पुलिस ने जारी किया नोटिस

Ganesh Chaturthi 2023: ठाणे की पुलिस ने गणेश पंडाल को नोटिस जारी किया है. पुलिस ने ‘‘भड़काऊ’’ या दो धर्मों के बीच लड़ाई भड़काने वाली संभावित सजावट सामग्री के इस्तेमाल से बचने का निर्देश दिया है.

Thane Police: महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने एक गणेश पंडाल को नोटिस जारी कर ऐसी किसी भी सामग्री या ऑडियो क्लिप के इस्तेमाल या प्रदर्शन से बचने को कहा है, जिससे कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्या पैदा हो सकती है. आयोजकों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पिछले साल शिवसेना में विभाजन से संबंधित सजावट को लेकर इस गणेश पंडाल को कार्रवाई का सामना करना पड़ा था. शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के एक पदाधिकारी के अनुसार, कल्याण में पार्टी नियंत्रित विजय तरुण मंडल की इस साल की थीम -‘‘लोकतंत्र खतरे में है’’ रखी गई है. उन्होंने बताया कि महात्मा फुले चौक पुलिस ने सोमवार को उन्हें नोटिस भेजा.

पिछले साल दर्ज हुआ था केस
पिछले साल पुलिस ने शिवसेना में विभाजन को दर्शाने वाली सजावट सामग्री को जब्त कर लिया था और मंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया था. पुलिस की कार्रवाई को बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती देने के बाद मामला सुलझ गया था. मंडल के खिलाफ पिछले साल की कार्रवाई का जिक्र करते हुए नोटिस में कहा गया है कि ‘‘भड़काऊ’’ या दो समूहों, समुदायों और धर्मों के बीच लड़ाई भड़काने वाली तथा कानून-व्यवस्था के लिए समस्या खड़ी करने वाली संभावित सजावट सामग्री के इस्तेमाल के किसी भी प्रयास के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी.

क्या रखा गया है थीम?
मंडल का नेतृत्व करने वाले शिवसेना (यूबीटी) की कल्याण इकाई के प्रमुख विजय सालवी ने बुधवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि गणेश उत्सव आयोजन का यह उनका 60वां साल है और इस साल सजावट में ऑडियो क्लिप भी शामिल किए गए हैं, जिनके जरिये यह संदेश दिया जाएगा कि ‘‘लोकतंत्र खतरे में है.’’ शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि उन्होंने दो सप्ताह पहले सजावट से जुड़ी योजनाओं के बारे में पुलिस के साथ विवरण साझा किया था. उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस ने इस बार केवल नोटिस दिया है.’’

ये भी पढ़ें: Watch: पुणे के प्रसिद्ध दगडूशेठ गणपति पंडाल में तीस हजार से अधिक महिलाओं ने किया ‘अथर्वशीर्ष’ का पाठ, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget