एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर संजय पांडे राजनीति में रखने जा रहे कदम, इस पार्टी में होंगे शामिल

Sanjay Pandey News: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को कांग्रेस वर्सोवा सीट से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है. वो आज कांग्रेस का हाथ थामेंगे.

Sanjay Pandey IPS: मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे कांग्रेस में शामिल होंगे. आज (19 सितंबर) शाम 4 बजे मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ की मौजूदगी में पांडे कांग्रेस का हाथ थामेंगे. वो वर्सोवा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं.

लोकसभा चुनाव के समय भी संजय पांडे को लेकर अटकलें थी कि वो निर्दलीय मैदान में उतरेंगे.

चुनाव लड़ने की जताई थी इच्छा 

1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी पांडे ने 3 मई को कहा था कि वो मुंबई उत्तर मध्य निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं.

महाराष्ट्र के डीजीपी रह चुके पांडे ने कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने के बारे में गंभीरता से सोचा, क्योंकि क्षेत्र (मुंबई उत्तर-पश्चिम) के कई नागरिक उनसे चुनाव लड़ने का आग्रह कर रहे थे. हालांकि बाद में वो मैदान में नहीं उतरे.

बीजेपी ने इस सीट से वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम और कांग्रेस ने वर्षा गायकवाड़ को उम्मीदवार बनाया था. गायकवाड़ को जीत मिली.

उद्धव ठाकरे के भी करीबी माने जाते हैं संजय पांडे

पूर्व आईपीएस संजय पांडे विवादों में रहे हैं और ED के मामले भी चल रहे हैं. वो उत्तर भारतीय चेहरे के तौर पर कांग्रेस में शामिल होंगे. पूर्व अधिकारी संजय पांडे शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के भी करीबी माने जाते रहे हैं.

सीबीआई-ईडी ने संजय पांडे को किया गिरफ्तार

संजय पांडे को 18 फरवरी 2022 को मुंबई पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया था. उनका कार्यकाल काफी छोटा रहा. वो 30 जून को रिटायर हो गए. एक महीने बाद उन्हें एनएसई फोन टैपिंग मामले में जुलाई 2022 को ईडी ने गिरफ्तार किया. इसके बाद उन्हें सीबीआई ने सितंबर 2022 में गिरफ्तार किया.

वो करीब पांच महीने जेल में रहे. उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट ने 8 दिसंबर, 2022 को जमानत दी.

Pune CA Death: पुणे में 'वर्कलोड' से 26 साल की CA की मौत, लड़की की मां का बॉस को लिखा ये पत्र कर देगा भावुक

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget