एक्सप्लोरर

किसने बनाया ये मुजस्सिमा! नागपुर में मकान की बालकनी से गुजरा फ्लाईओवर, तस्वीरें देख चकरा जाएगा दिमाग

Nagpur News: मकान मालिक ने कहा कि फ्लाईओवर की रोटरी बीम का एक हिस्सा बालकनी से होकर गुजर रहा है, लेकिन ये इमारत के संपर्क में नहीं है.

महाराष्ट्र के नागपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा रिहायशी इमारत की बालकनी से होकर गुजरता दिखाई दे रहा है. इस वीडियो के सामने आने के बाद मकान के निर्माण को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक अधिकारी ने मंगलवार (16 सितंबर) को बताया कि यह बालकनी अतिक्रमण क्षेत्र में है और उन्होंने नागपुर नगर निगम (एनएमसी) से इसे हटाने का अनुरोध किया है. वहीं, घर के मालिक का दावा है कि फ्लाईओवर की बीम बालकनी से होकर गुजर रही है, लेकिन बिल्डिंग को नहीं छू रही है और इससे सुरक्षा की कोई समस्या नहीं है.


किसने बनाया ये मुजस्सिमा! नागपुर में मकान की बालकनी से गुजरा फ्लाईओवर, तस्वीरें देख चकरा जाएगा दिमाग

सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें नागपुर के अशोक चौराहे स्थित निर्माणाधीन इंदौरा-दिघोरी फ्लाईओवर का एक हिस्सा एक रिहायशी इमारत के बीच से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है.

बालकनी से गुजर रहा फ्लाईओवर

मकान मालिक ने कहा कि फ्लाईओवर की रोटरी बीम का एक हिस्सा बालकनी से होकर गुजर रहा है, लेकिन ये इमारत के संपर्क में नहीं है. उन्होंने दावा किया कि बालकनी का यह हिस्सा किसी उपयोग में नहीं है.

मकान मालिक ने क्या कहा?

मकान मालिक ने कहा कि फ्लाईओवर की सड़क बालकनी से 14 से 15 फुट ऊपर है और उन्हें इससे कोई समस्या नहीं है. उन्होंने दावा किया कि इससे सुरक्षा संबंधी कोई समस्या नहीं है.


किसने बनाया ये मुजस्सिमा! नागपुर में मकान की बालकनी से गुजरा फ्लाईओवर, तस्वीरें देख चकरा जाएगा दिमाग

'अतिक्रमित है बालकनी'

अधिकारी ने बताया कि मकान का एक हिस्सा अतिक्रमित क्षेत्र में आता है और बीम का एक हिस्सा बालकनी से होकर गुजर रहा है. उन्होंने बताया, "हमारा फ्लाईओवर बालकनी के बाहरी हिस्से में नहीं है. संबंधित बालकनी अतिक्रमित क्षेत्र में है और हमने उसे हटाने के लिए नगर निगम को पहले ही पत्र लिख दिया है." अधिकारी ने बताया कि अतिक्रमण जल्द ही हटा दिया जाएगा. 

नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि संबंधित इमारत पहले जमीन मालिक को पट्टे पर दी गई थी. उन्होंने बताया कि अधिकारी पट्टे की स्थिति की जांच करेंगे और उचित प्रक्रिया के अनुसार परिसर खाली कराने की कार्रवाई की उम्मीद है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
'जेब में पाउडर डाल दूंगा, जिंदगी खराब हो जाएगी', प्रदर्शनकारी छात्रों को मुंबई पुलिसकर्मी ने दी धमकी
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
दिल्ली प्रोटेस्ट पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'BJP जब विपक्ष में थी तब...'
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget