एक्सप्लोरर

Nanded: फूड डिलीवरी ब्वॉय की दाढ़ी में जबरदस्ती लगाया रंग, मारपीट की, चार लोगों के खिलाफ FIR

Maharashtra: पीड़ित ने कहा उनमें से एक आरोपी ने जबरदस्ती उसके माथे पर तिलक लगाया. पीड़ित एक किसान का बेटा है और कानून की पढ़ाई कर रहा है. अपना खर्च उठाने के लिए वह नौकरी भी करता है.

Nanded Crime: नांदेड़ शहर के बजरंग नगर (Bajrang Nagar) इलाके में एक फूड डिलिवरी ब्वॉय (Food Delivery Boy) के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार और मारपीट और हमले का वीडियो वायरल होने के बाद, नांदेड़ जिला पुलिस (Nanded Police) ने चार संदिग्धों के खिलाफ FIR दर्ज की है. 7 फरवरी की दोपहर को हुई यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. 

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

पीड़ित फूड डिलीवरी ब्वॉय अमरान तंबोली ने कहा कि उसने इस मामले को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन उन्होंने कहा कि वे उसे कुछ दिनों में संपर्क करेंगे. बाद में मैं अस्पताल गया और अपना मेडिकल कराया. जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब जाकर पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने शनिवार को इस मामले में FIR दर्ज की. पुलिस अधीक्षक श्रीकृष्ण कोकाटे ने बताया कि आरोप गंभीर हैं. हम निश्चित रूप से मामले को देखेंगे और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे.

एक आरोपी गिरफ्तार

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार ने कहा कि हमने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चार संदिग्धों की पहचान की है और उसमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है. हमारी टीमें अन्य आरोपियों का पता लगा रहे हैं. हम इस बात की भी जांच करेंगे कि एरिया पुलिस इंस्पेक्टर से जवाब देने में देरी क्यों हुई. पीड़ित अमरान तंबोली कानून की पढ़ाई कर रहा है और एक किसान दंपति का सबसे बड़ा बेटा है. उसके परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है इसलिए वह अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए नौकरी भी करता है.

पीड़िता का आरोप- जबरदस्ती दाढ़ी में रंग लगा दिया

तंबोली ने बताया कि फूड डिलिवरी का ऑर्डर लेकर में बजरंग नगर पहुंचा. मैं ऑर्डर देकर अपने फोन में अन्य ऑर्डर देख रहा था कि तभी तीन-चार लोग वहां आए और मुझे गाली देने लगे और मुझसे बदतमीजी करने लगे. उनमें से एक ने एक लकड़ी उठाई और मुझे मारा. उसने कहा कि उनमें से एक आरोपी रंग ले कर आया और उसने जबरदस्ती मेरी दाढ़ी में रंग लगा दिया और मेरे माथे पर तिलक लगा दिया. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को शख्स पर हमला करते उसे थप्पड़ मारते और उसे लात मारते देखा जा सकता है. फुटेज में दिखाई दे रहा है कि जिस व्यक्ति को उसने फूड डिलीवर किया उसने उसकी जान बचाई.

FIR दर्ज नहीं करने वाले इंस्पेक्टर ने नहीं दिया कोई जवाब

वहीं पीड़ित फूड डिलीवरी ब्वॉय की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं करने के आरोपों का सामना कर रहे इंस्पेक्टर साहेबराव नरवड़े से जब बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया और न ही मैसेज का कोई जवाब दिया.

यह भी पढ़ें: Bombay High Court: 'टायर फटना दैवीय घटना नहीं, बल्कि मानवीय लापरवाही', पीड़ित को दें 1.25 करोड़ रुपये: कोर्ट का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget