एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे पर निशाना, 'मैं जब ढाई वर्षों तक मुख्यमंत्री था तब...'

शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में विकास कार्य करने वालों को जनता वोट देती है आलोचना करने वालों को नहीं.

Eknath Shinde On Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने इस दौरान उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) को भी निशाने पर लिया.

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान घोटालों से अर्थव्यवस्था बेजार हुई थी. ऐसे मुश्किल वक्त में भारतीय अर्थव्यवस्था को संजीवनी देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. 2014 में 11 वें क्रमांक पर भारतीय अर्थव्यवस्था थी. जो छलांग लगाकर अब चौथे क्रमांक पर पहुंच गई है. बहुत जल्द भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगी. मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महासत्ता बनने की दहलीज पर पहुंची है.''

यूबीटी को दिया झटका

बालासाहेब भवन में मंगलवार को अमरावती जिले के शिवसेना (यूबीटी) के बडनेरा के पूर्व विधायक ज्ञानेश्वर धाने पाटिल ने उप मुख्यमंत्री शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में प्रवेश किया. इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया. इस पार्टी प्रवेश के कार्यक्रम में मंत्री संजय राठौड़, विधान परिषद उप सभापति डॉ. निलम गोर्हे, आमदार दीपक केसरकर, शिवसेना नेता आनंदराव अडसूल, कैप्टन अभिजित अडसूल, शिवसेना सचिव राम रेपाले, उपनेता कला शिंदे आदि उपस्थित थे.

केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार (एनडीए) और प्रधानमंत्री पद को 11 साल पूरे होने पर उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया. उन्होंने एनडीए सरकार के भविष्य के कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी दी. 

उन्होंने कहा कि हिंदू ह्रदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे के पास से शिवसेना ‘एनडीए’ का सबसे विश्वास सहयोगी दल है. और आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिवसेना पूरी मजबूती के साथ खड़ी है. 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की कमान संभाली. उससे पहले देश में कांग्रेस सरकार द्वारा घोटालों का सिलसिला चल रहा था. चार घोटाला, कोयला घोटाला, टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला की वजह से अर्थव्यस्था कमजोर हो गई थी. परंतु पिछले 11 वर्षों के कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा यह हकीकत है.

शिंदे ने कहा, ''मोदी ने अपने प्रधानमंत्री पद के कार्यकाल के दौरान भारत को विश्वगुरु बनाने का प्रयत्न किया है. जिसका मुझे हमेशा अभिमान है.'' 

उन्होंने कहा, ''भारत ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता पूर्व यान उतारने का इतिहास रचकर दिखाया है. अब मंगल ग्रह पर जाने की तैयारी शुरू है. एक ओर विकास और दूसरी ओर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि से भारत महासत्ता बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले तत्तकालीन रक्षा मंत्री ने कहा कि यदि आज युद्ध हुआ तो भारत 10 दिन से ज्यादा नहीं टिक पाएगा. यह बात कबूली थी, परंतु अब परिस्थिति बदल गई है. मोदी ने भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है. भारत में युद्धनौका का निर्माण हो रहा है. ब्राम्होस मिशाल तैयार की गई. टाटा समूह के साथ अब भारत में राफेल विमान तैयार होने वाले हैं. 

पहलगाम हमले का जिक्र

एकनाथ शिंदे ने कहा, ''पहलगाम हमले के बाद मोदी ने नया भारत क्या होता है, यह पाकिस्तान के घर में घुस कर मारा और आतंकवादियों को कड़ा सबक सिखाया. नये भारत में देश की सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा, यह मोदी सरकार ने दुनिया को दिखा दिया है. ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया को ब्राम्होस मिसाइल की ताकत दिखाई. कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की तो मोदी ने विकास की और देशभक्ति की राजनीति की.''

उद्धव ठाकरे पर निशाना

उप मुख्यमंत्री शिंदे ने उद्धव ठाकरे गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में विकास कार्य करने वालों को जनता वोट देती है आलोचना करने वालों को नहीं. मैं जब पिछले ढाई वर्षों तक मुख्यमंत्री था तब दिन रात मेरी आलोचना की गई. परंतु आलोचना करने वालों को जनता ने घर बैठा दिया. 

उन्होंने कहा, ''धारावी के लोगों को सालों साल झुग्गी झोपड़ी वाली बस्ती में रखने वाले लोग हमेशा आलीशान बंगले में रहे. जिन्होंने मुंबई को बेचा और जिनकी वजह से मुंबईकर मुंबई के बाहर फेंके गए, उन्हें अब धारावी के पुनर्विकास की वजह से पेट दर्द हो रहा है.''

उप मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री की आलोचना करना यानी सूर्य पर थूंकने जैसा है. 

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget