एक्सप्लोरर

'जय गुजरात' पर उद्धव गुट की नाराजगी के बाद आई एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया- 'मैंने नारा इसलिए दिया क्योंकि...'

Eknath Shinde News: एकनाथ शिंदे द्वारा पुणे में 'जय गुजरात' नारा लगाने पर विवाद हुआ. इसपर एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे का पुराना वीडियो जारी किया, जिसमें वे भी 'जय गुजरात' बोल रहे हैं.

Eknath Shinde on Jai Gujarat: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पुणे में 'जय हिन्द' और 'जय महाराष्ट्र' के साथ 'जय गुजरात' का नारा दिया, जिसपर सियासी विवाद खड़ा हो गया है. उद्धव ठाकरे गुट ने 'जय गुजरात' नारे पर सवाल खड़ा किया और एकनाथ शिंदे की पार्टी को 'अमित शाह की डुप्लीकेट शिवसेना' करार दिया. अब इसपर उप मुख्यमंत्री और शिवेसा प्रमुख की पहली प्रतिक्रिया आई है. 

एक प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा, "जिनके घर शीशे को होते हैं वो दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते." इसी के साथ एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे का एक पुराना वीडियो शेयर किया, जिसमें वे भी 'जय भारत, जय महाराष्ट्र, जय गुजरात' बोलते दिख रहे हैं. वहीं, आदित्य ठाकरे की फोटो शेयर की, जिनके पीछे गुजराती में केम छो लिखा है. 

'जय गुजरात' कहने की क्या रही वजह?
एकनाथ शिंदे ने आगे कहा, "पुणे में आज कार्यक्रम में गुजराती भाई-बहन उपस्थित थे. वहां गुजराती-मराठी सब एक साथ रहते हैं मैंने जय हिन्द इसलिए कहा क्योंकि देश का अभिमान है, जय महाराष्ट्र मतलब महाराष्ट्र का अभिमान और जय गुजरात इसलिए कहा क्योंकि वहां काम करने वाले लोग गुजरात से थे. वहां गुजरातियों और मराठियों दोनों साथ में मिलकर उस कॉम्प्लेक्स को खड़ा किया है."

'अपने गिरेबान में झांक कर देखें उद्धव गुट'
डिप्टी सीएम ने कहा, "मराठी हमारी अस्मिता है, हमारी श्वास है और हिंदुत्व हमारी आत्मा है. दूसरों के ऊपर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखो. पहले आइना देखना चाहिए. वो लोग इन सब बातों की राजनीती कर के वोट हासिल करना चाहते हैं."

'मराठी और महाराष्ट्र से दिल का रिश्ता'- एकनाथ शिंदे
हमने महाराष्ट्र में मराठी भाषा के लिए खूब काम किया है. हमने मराठी को अभिजात भाषा का दर्जा दिलाया है. मराठी पर कोई समझौता नहीं होगा, जैसे 2019 में कुछ लोगों ने कुर्सी के लिए समझौता किया था. हमें बालासाहेब ठाकरे ने सीख दी है, हम उसी के मुताबिक जा रहे हैं. मराठी मानुस और महाराष्ट्र से हमारा दिल का रिश्ता है.

'मराठी का प्रेम तब किधर था?'
एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में पाकिस्तान के झंडे लहराए गए थे, तब उनका मराठी प्रेम कहां था? इन लोगों ने (विपक्ष ने) फेक नरेटिव के चलते यह तक दावा कर दिया था कि संविधान बदल जाएगा, आरक्षण रद्द हो जाएगा आदि. उन्होंने कहा कि फेक नरेटिव के बल पर चुनाव नहीं जीता जा सकता, काम के बल पर ही जीत सकते हैं.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget