एक्सप्लोरर

Maharashtra Lok Sabha Election: महाराष्ट्र में कुछ सीट पर उम्मीदवारों को लेकर सहयोगी दल में विरोध, शिवसेना नेताओं का बड़ा दावा

Lok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में महायुती के अंदर भी अब सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा है. उम्मीदवारों को लेकर सहयोगी दलों के बीच विरोध की खबर सामने आ रही है.

NDA Seat Sharing Formula: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा हिंगोली लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार को बदलने की संभावना के बीच पार्टी के कुछ नेताओं का दावा है कि उन्हें कुछ सीटों पर नामांकन को लेकर गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं के विरोध का सामना करना पड़ रहा है.

शिवसेना ने 28 मार्च को हिंगोली के मौजूदा सांसद हेमंत पाटिल को इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था. शिवसेना के एक नेता ने दावा किया कि 'महायुति' (महागठबंधन) के भीतर उनकी उम्मीदवारी का विरोध हुआ है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) भी शामिल है.

हिंगोली में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा. गुरूवार को दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन होने के कारण पाटिल की जगह शिवसेना पदाधिकारी बाबूराव कदम कोहालिकर को उम्मीदवार बनाया जा सकता है.

बुधवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कदम ने कहा, ''मुख्यमंत्री शिंदे ने मुझे चार दिन पहले मुंबई बुलाया और लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने के लिए कहा. यह पहली बार था जब मुझे संकेत मिला कि हेमंत पाटिल को हटाया जा रहा है. मैं हदगांव विधानसभा सीट (इस साल के अंत में होने वाले राज्य चुनाव के लिए) के लिए तैयारी कर रहा था क्योंकि हेमंत पाटिल के नाम की घोषणा पहले ही हो चुकी थी.''

गुरूवार को हिंगोली पहुंचे हेमंत पाटिल ने पत्रकारों से कहा कि उन्हें लगता है कि उनकी उम्मीदवारी की घोषणा पहले नहीं की जानी चाहिए थी. उन्होंने कहा, 'मैंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पार्टी के अन्य नेताओं से बात की और पार्टी के फैसले को स्वीकार करने का फैसला किया. मैं पार्टी के उम्मीदवार के लिए लगन से काम करूंगा और उनकी जीत के लिए प्रयास करूंगा.'

ये भी पढ़ें: Bombay High Court: 'इस शहर में मानव जीवन की कीमत क्या है?' जानिए बॉम्बे हाई कोर्ट ने क्यों पूछा ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
गर्भावस्था के आधार पर TCS केस की आरोपी निदा खान को जमानत, कोर्ट ने श्रीकृष्ण के जन्म का किया जिक्र
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें
अगर BJP के साथ गए शरद पवार तो लोकसभा में बिगड़ जाएगा विपक्ष का गणित! आंकड़ों से समझें

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget