एक्सप्लोरर

एकनाथ शिंदे की देर रात अमित शाह से मुलाकात, CM के बदले अपने लिए मांगा ये बड़ा पद, पार्टी के लिए भी रखी मांग

Eknath Shinde Meets Amit Shah: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के बाद एकनाथ शिंदे को दोबारा सीएम नहीं बनाया जाएगा. शिंदे ने BJP नेतृत्व से विधान परिषद अध्यक्ष पद और 12 मंत्री पद मांगे.

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत के बाद अब मुख्यमंत्री चेहरे पर फाइनल फैसला लिया जाना है. हालांकि, यह लगभग तय हो गया है कि एकनाथ शिंदे दोबारा सीएम नहीं बनने वाले. इसकी जगह अब एकनाथ शिंदे ने बीजेपी आलाकमान से बड़ी डिमांड की है. केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर एकनाथ शिंदे ने शिवसेना का पक्ष रखा और विधान परिषद के अध्यक्ष पद की मांग के साथ 12 मंत्री पद की मांग की.

बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे ने कई अहम विभागों की डिमांड रखी है. वहीं, शिंदे ने अमित शाह से अनुरोध किया है कि वह पालक मंत्री की जिम्मेदारी का आवंटन करते समय शिवसेना का उचित सम्मान बनाए रखें. 

'शिवसेना महायुति के साथ'
गुरुवार (28 नवंबर) की देर रात अमित शाह के साथ हुई बैठक में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है. हालांकि, ऐसा लग रहा है कि बीजेपी ने एकनाथ शिंदे को मना लिया है, क्योंकि कार्यकारी सीएम ने अमित शाह पर भरोसा जताते हुए कहा है कि शिवसेना महायुति के साथ ही है.

गौरतलब है कि शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे, बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी चीफ अजित पवार और अन्य महायुति नेताओं ने गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. मीटिंग के बाद शिंदे, फडणवीस और अजित पवार दिल्ली से रवाना हो गए.

अमित शाह से मुलाकात पर क्या बोले एकनाथ शिंदे?
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा, "मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी थी कि महायुति के मुख्यमंत्री को लेकर कोई बाधा नहीं है. यह 'लाडला भाई' दिल्ली आ गया है और 'लाडला भाई' मेरे लिए किसी भी अन्य पद से ऊंचा पद है." बता दें, बीते बुधवार एकनाथ शिंदे ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया जाने वाला हर फैसला मानने को तैयार हैं. इसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद को लेकर निर्णय भी शामिल है.

एकनाथ शिंदे ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था, "मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा है कि अगर मेरी मौजूदगी से महाराष्ट्र में सरकार बनाने में कोई बाधा आती है, तो निर्णय लेने में कोई झिझक नहीं होनी चाहिए. आप जो भी निर्णय लेंगे, वह मुझे स्वीकार्य होगा."

यह भी पढ़ें: Maharashtra CM News: 'लाडला भाई' मेरे लिए किसी भी पद से बड़ा, दिल्ली पहुंचने पर बोले एकनाथ शिंदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र BJP चीफ ने की CM की तारीफ, 'किसानों के विश्वास का सबसे बड़ा आधार हैं देवेंद्र फडणवीस'
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget