एक्सप्लोरर

Disha Salian Case: 'दिशा सालियान का गैंगरेप हुआ और फिर...', बीजेपी के लगाए आरोपों पर क्या बोले आदित्य ठाकरे?

Disha Salian Case: महाराष्ट्र विधानसभा में दिशा सालियान मामले को पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच तीखी बहस हुई. BJP ने इसे हत्या करार दिया, जबकि आदित्य ठाकरे ने सरकार पर मुद्दों से भटकाने का आरोप लगाया.

Aaditya Thackeray On Disha Salian Case : महाराष्ट्र की राजनीति में हाल ही में बड़ा उथल-पुथल देखने को मिला है. ऐसे में शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आदित्य ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी के विधायकों को विधान भवन में अपने मुद्दे उठाने नहीं दिए जा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत का भी जिक्र किया है.

उन्होंने कहा, "हमने राज्यपाल से मुलाकात कर इस पक्षपातपूर्ण रवैये पर आपत्ति जताई है. हमारी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. हमारे गंभीर मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है." ठाकरे ने दावा किया कि उनकी पार्टी ने सरकार की कथनी और करनी में अंतर को सदन में उजागर कर दिया है.

दिशा सालियान मामले पर सरकार पर हमला
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान मामले को लेकर हो रही राजनीति पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "पिछले पांच वर्षों से मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है. लेकिन मैं लड़ता आया हूं और आगे भी लड़ता रहूंगा." ठाकरे ने कहा कि दिशा सालियान का मामला अदालत में है और जो भी सच होगा, वह अदालत में सामने आएगा.

बीजेपी विधायक ने उठाया दिशा सालियान का मुद्दा
महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी विधायक अमित साटम ने दिशा सालियान की मौत का मामला उठाया है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ आत्महत्या का मामला नहीं हो सकता. बीजेपी का आरोप है कि दिशा सालियान के साथ गैंगरेप हुआ और फिर उसकी हत्या की गई. इसी के चलते दिशा के पिता ने मुंबई उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर फिर से जांच की मांग की है.

नितेश राणे ने लगाया बड़ा आरोप
बीजेपी विधायक नितेश राणे ने दावा किया कि दिशा सालियान मामले को लेकर उद्धव ठाकरे ने उनके पिता नारायण राणे को दो बार फोन कर मदद की गुहार लगाई थी. नितेश राणे ने कहा, "उद्धव ठाकरे ने नारायण राणे से कहा था कि तुम्हारे भी दो बच्चे हैं, मेरे भी दो बच्चे हैं. अगर आदित्य ठाकरे निर्दोष हैं, तो उन्हें कैमरे के सामने आकर यह कहना चाहिए कि 8 जून 2020 को वे कहां थे."

राणे ने यह भी दावा किया कि दिशा सालियान के पिता के अनुसार इस मामले में तीन मास्टरमाइंड हैं - आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली और डिनो मोर्या. उन्होंने कहा, "अब मैं यह आरोप नहीं लगा रहा, बल्कि दिशा सालियान के पिता खुद यह आरोप लगा रहे हैं."

सरकार पर हिंदुत्व और औरंगजेब मुद्दे को भटकाने का आरोप
आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा, "हमने सरकार को विधानसभा सत्र में एक्सपोज कर दिया है. ये लोग औरंगजेब और हिंदुत्व के नाम पर राजनीति कर रहे हैं. इस खुलासे के कारण एक मंत्री को इस्तीफा भी देना पड़ा है."

नागपुर हिंसा के बीच अब महाराष्ट्र की राजनीति में एक एक कर के नए विवाद खड़े हो रहे हैं. आदित्य ठाकरे ने साफ कर दिया है कि वे सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे. वहीं, बीजेपी भी अपने रुख पर कायम है और दिशा सालियान मामले में गहन जांच की मांग कर रही है. आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति और अधिक गरमा सकती है.

ये भी पढ़ें- Chhatrapati Sambhaji Nagar Fire: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर बाजार में लगी भीषण आग, 20 दुकानें जलकर राख

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget