एक्सप्लोरर

मानसून सत्र से पहले कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड ने दिया इस्तीफा, जीती हैं लोकसभा का चुनाव

Varsha Gaikwad Resignation: महाराष्ट्र मानसून सत्र से पहले कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड ने आज इस्तीफा दे दिया था. वर्षा ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था और जीतकर सांसद बनीं हैं. 

Varsha Gaikwad Resign: महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने कई विधायकों को चुनावी मैदान में उतारा था. इनके जितने के बाद अब उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ेगा. इसी कर्म में आज वर्षा गायकवाड ने भी अपना इस्तीफा दे दिया है. 

वर्षा गायकवाड ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा था और बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम को हराया है. अब धारावी सीट से विधायक वर्षा गायकवाड़ ने अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दिया है. 

इससे पहले सोलापुर की कांग्रेस विधायक (MLA) प्रणीति शिंदे और दरियापुर के विधायक बलवंत वानखेड़े ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था. लिहाजा, राज्य से सांसद बने 3 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है और 4 और विधायक इस्तीफा देने वाले हैं.

मुंबई के धारावी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की विधायक और पूर्व स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इस्तीफा दे दिया है. गायकवाड ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंप दिया है. 

वहीं, बलवंत वानखेड़े दरियापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे, उन्होंने अमरावती लोकसभा क्षेत्र से नवनीत राणा को 19731 वोटों से हराया है. इसलिए ये तीनों विधायक अब सांसद बनकर दिल्ली जा रहे हैं. इस बीच, नीलेश लंके पहले ही अपना इस्तीफा दे चुके थे. 

प्रतिभा धानोरकर विदर्भ के वर्धा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. लोकसभा चुनाव में उन्होंने चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को हराया है. इस बीच, मराठवाड़ा के संदीपन भुमरे औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से जीते और सांसद बने. इसके अलावा कांग्रेस के संदीपन भुमरे भी इस्तीफा देंगे.

महाराष्ट्र से चुने गए 48 सांसद अब दिल्ली में अपनी आवाज बुलंद करेंगे. 18वीं लोकसभा चुनाव में, महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 30 सीटें महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवारों ने जीती हैं. महायुति के 17 उम्मीदवार भी इस चुनाव में विजयी हुए हैं. सांगली से निर्दलीय उम्मीदवार विशाल पाटिल ने भी जीत दर्ज की है और उन्होंने कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा की है.

ये भी पढ़ें: नाना पटोले ने कार्यकर्ता से धुलवाए पैर तो भड़की NCP और BJP, कांग्रेस नेता को दी ये नसीहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
लोकसभा में अभिजीत दीपके का हुआ जिक्र, सांसद बोले- सैल्यूट है
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'
कंगना रनौत के पोस्ट पर रिया अहीर बोलीं, 'हमें पता है कि...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget