एक्सप्लोरर

Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना से निबटने की कैसी है तैयारी? सदन में अजीत पवार के सवाल का देवेंद्र फडणवीस ने दिया ये जवाब

अजित पवार ने चीन, अमेरिका और जापान में कोरोना की तेजी से वापसी पर चिंता जताई है. सदन में उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की कोरोना से निबटने की तैयारी पर सवाल पूछा. उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने जवाब दिया.

Coronavirus News: केंद्र सरकार की सलाह पर राज्य सरकारें कोरोना वायरस के मुद्दे पर एक्शन मोड में आ रही हैं. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने आज विधानसभा को सूचित किया कि महाराष्ट्र सरकार जल्द ही कोविड स्थिति की निगरानी के लिए एक टास्क फोर्स का गठन करेगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरोना मामले पर केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ तालमेल करेगी. फडणवीस निचले सदन में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे. विपक्षी नेता अजित पवार (Ajit Pawar) ने सरकार से कोरोना के मामलों की तैयारी पर सवाल पूछा था.

अजीत पवार ने सरकार से पूछा सवाल

पवार ने चीन, अमेरिका और जापान में कोविड की वापसी पर चिंता जताई और स्थिति से निपटने के लिए तत्काल उपाय शुरू करने का आह्वान किया. चीन, जापान समेत कई देशों में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए भारत सरकार अलर्ट हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) के साथ स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक में कोरोना की स्थिति की आज समीक्षा की गई. बैठक में कोरोना के नए वेरिएंट (Corona New Variant) से सतर्क रहने को कहा गया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य/ केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 पॉजिटिव मामलों के सैंपल INSACOG प्रयोगशालाओं में भेजने की सलाह दी.

क्या है ओमिक्रोन का सब वेरिएंट BF.7?

ओमिक्रोन (Omicron) के सब वेरिएंट BF.7 को दुनिया में कुछ जगहों पर कोरोना मामलों की बढ़ोतरी का जिम्मेदार माना जा रहा है. भारत भी BF.7 सब वेरिएंट से अछूता नहीं रहा है. आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारत में सब-वेरिएंट BF.7 के तीन मामले उजागर हुए हैं. अधिकारियों के मुताबिक गुजरात बायोटेक्नोलॉजी रिसर्च सेंटर ने अक्तूबर में बीएफ.7 के पहले मामले की पुष्टि की थी. सब-वेरिएंट BF.7 के मामले बढ़कर गुजरात में दो हो चुके हैं और ओडिशा से एक मामला सामने आया है.

Maharashtra News: कोरोना के सभी मामलों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराएगा महाराष्ट्र, देश में आज आए इतने मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget