एक्सप्लोरर

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर प्रकाश आंबेडकर का किया बचाव, अबू आजमी ने साधा था निशाना

Maharashtra Politics: सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि प्रकाश आंबेडकर तो औरंगजेब की कब्र पर गए थे और वहां पर सिर झुकाया था. इस पर गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रकाश आंबेडकर का बचाव किया.

Maharashtra News: महाराष्ट्र विधानसभा में बुधवार (2 अगस्त) को औरंगजेब के मुद्दे पर माहौल गरमा गया. बीजेपी विधायक नीतीश राणे और समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के बीच जुबानी तकरार देखने को मिला. दोनों नेता राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर बोल रहे थे. नीतीश राणे ने कहा कि औरंगजेब की तस्वीर वाला स्टेटस लगाया गया. अगर औरंगजेब से इतनी मुहब्बत है तो उसके पास भेजा जाए. जब नीतीश राणे बोल रहे थे तो वो अबू आजमी की तरफ देख रहे थे.

नीतीश राणे ने कहा कि ये लोग वंदे मातरम् नहीं बोलना चाहते लेकिन सिर तन से जुदा के नारे लगाते हैं. ये राज्य का माहौल खराब करना चाहते हैं. इन लोगों को महाराष्ट्र में रहने का अधिकार नहीं है. ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए. हम राज्य के कानून व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं. 

इस पर राज्य के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि औरंगजेब देश में किसी का आदर्श नहीं हो सकता. वो मुसलमानों का भी आदर्श नहीं हो सकता. हमारे देश के मुसलमान यहां पैदा हुए. भारत के मुसलमान औरंगजेब के वंशज नहीं हैं. वह हीरो नहीं हो सकता है. हीरो छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और एपीजे अब्दुल कलाम हैं. 

वहीं समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने कहा कि कुछ मुस्लिम युवकों ने औरंगजेब का स्टेटस लगाया. इसको लेकर उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया. लेकिन प्रकाश आंबेडकर औरंगजेब की कब्र पर गए, वहां उन्होंने अपना सिर झुकाया. इस पर डिप्टी सीएण देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि औरंगजेब की कब्र पर जाना गुनाह नहीं है. उन्होंने कहा, "प्रकाश आंबेडकरभारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकरके पोते हैं. जब वह वहां गए थे, तो मैंने कहा था कि महिमामंडन मत कीजिए. औरंगजेब शासक था. दो धर्मों के बीच दरार पैदा करना अपराध है. सिर झुकाना अपराध नहीं है."

Maharashtra: संभाजी भिडे के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर फडणवीस बोले- 'वो हिंदुत्व के लिए काम करते हैं लेकिन...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget