एक्सप्लोरर

'जल्द हार स्वीकार करेंगे तो बाहर निकलने में आसानी रहेगी', CM फडणवीस ने शरद पवार से क्यों कहा ऐसा?

Maharashtra News: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से कहा कि आप वरिष्ठ नेता हैं, कम से कम आपको देश की जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में ईवीएम के मसले को लेकर घमासान जारी है. विरोधी पार्टी के नेता लगातार इसे लेकर सवाल उठा रहे हैं. इस बीच विपक्ष के आरोप पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शरद पवार से कहा कि जल्द हार स्वीकार करेंगे तो इससे बाहर निकलने में आसानी रहेगी. उन्होंने कहा कि अपेक्षा है कि आप कम से कम सहकर्मियों से आम मंथन की सलाह देंगे.

सीएम फडणवीस ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार से कहा, ''आप वरिष्ठ नेता हैं, कम से कम आपको देश की जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए. अधिक वोट वाली सीटें कम क्यों? आइये देखते हैं 2024 लोकसभा में क्या हुआ, बीजेपी को 1,49,13,914 वोट और 9 सीटें मिलीं, लेकिन कांग्रेस को 96,41,856 वोट और 13 सीटें मिलीं.''

सीएम फडणवीस ने शरद पवार से और क्या कहा?

उन्होंने आगे लिखा, ''शिवसेना को 73,77,674 वोट और 7 सीटें मिलीं, जबकि एनसीपी-शरद पवार समूह को 58,51,166 वोट और 8 सीटें मिलीं. 
2019 लोकसभा का उदाहरण बहुत स्पष्ट है. कांग्रेस को 87,92,237 वोट मिले और 1 सीट मिली, जबकि तत्कालीन एनसीपी को 83,87,363 वोट मिले और 4 सीटें मिलीं. अगर आप हार स्वीकार कर लेंगे तो आप इससे जल्दी बाहर निकल जायेंगे! उम्मीद है कि आप कम से कम अपने सहकर्मियों को आत्मनिरीक्षण करने की सलाह देंगे.''

MVA के नेताओं ने नहीं ली विधायक के तौर पर शपथ

महाराष्ट्र में विपक्षी दलों के गठबंधन MVA के नेताओं ने राज्य के चुनावों में ईवीएम के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन शनिवार (7 दिसंबर) को विधायक के तौर पर शपथ नहीं लेने का निर्णय किया. कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और शरद पवार गुट एनसीपी (एसपी) के सदस्यों ने शपथ नहीं लिया.

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति गठबंधन को 288 में से 230 सीटों पर शानदार जीत मिली है. जबकि महाविकास अघाड़ी को महज 46 सीटों पर जीत मिली. 5 दिसंबर को महायुति सरकार के गठन के बाद देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बने हैं वहीं, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिली है.

ये भी पढ़ें:

'चुनावों में मुसलमानों ने...', उद्धव गुट के नेता के बयान पर AIMIM के वारिस पठान का MVA पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget