एक्सप्लोरर

छगन भुजबल ने CM फडणवीस को लिखी चिट्ठी, उद्धव ठाकरे की इस योजना को जारी रखने की मांग की

Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा है. उन्होंने शिवभोजन थाली योजना को लेकर ये चिट्ठी लिखी है.

Shiv Bhojan Thali Scheme News: महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार प्रदेश की वित्तीय हालात को सुधारने के लिए 'शिवभोजन थाली' और 'आनंद शिधा' जैसी योजनाओं को बंद करने पर विचार कर सकती है. सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में एक कैबिनेट बैठक में अधिकारियों से इन योजनाओं की समीक्षा करने का आदेश दिया है. 

महायुति सरकार अब इन योजनाओं के खर्च और प्रभाव का आकलन कर रही है और आगामी बजट सत्र में इस बारे में कोई निर्णय लिया जा सकता है. इन योजनाओं पर राज्य के खजाने पर सालाना लगभग 1,300 करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है.

शिवभोजन थाली योजना पर राजनीति!

उधर, पूर्व उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता छगन भुजबल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर शिवभोजन थाली योजना को बंद न करने की मांग की है. उनका कहना है कि यह योजना गरीबों के लिए एक अहम स्रोत है, जो समय पर भोजन उपलब्ध कराती है.

जितेंद्र आव्हाड ने सरकार पर लगाए आरोप

वहीं, एनसीपी नेता और पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह चुनाव प्रचार पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, जबकि गरीबों के लिए शुरू की गई योजनाओं पर खर्च में कटौती की जा रही है. उन्होंने सवाल किया कि अगर ‘लाडली बहन योजना’ के प्रचार-प्रसार पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, तो शिवभोजन थाली जैसी योजना को क्यों बंद किया जा रहा है. बहरहाल अब सरकार को यह निर्णय लेना है कि वह इन योजनाओं को जारी रखेगी या बंद करेगी. ये योजनाएं राज्य के गरीब वर्ग के लिए सहारा हैं.

क्या है शिवभोजन थाली योजना ? 

शिवभोजन थाली योजना को महाविकास अघाड़ी सरकार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के शासन के दौरान शुरू किया था. इसका मुख्य उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है. इस योजना के तहत 10 रुपये में दो चपाती, चावल, दाल और सब्जी की पूरी थाली दी जाती है. शहरी क्षेत्रों में इसकी वास्तविक लागत 50 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में 35 रुपये होती है, जिसे सरकार वहन करती है. इस योजना के तहत राज्यभर में 1,699 भोजनालयों के माध्यम से प्रतिदिन करीब 1,80,000 थालियां बांटी की जाती हैं.

आनंद शिधा योजना

आनंद शिधा योजना एक त्योहार किट वितरण योजना है, जिसमें दिवाली, गुड़ीपड़वा और डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती जैसे खास अवसरों पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को जरूरी वस्तुएं दी जाती हैं. हर किट में चीनी, खाद्य तेल, रवा, चना दाल, मैदा और पोहा जैसी वस्तुएं शामिल होती हैं. इस योजना का कुल वार्षिक खर्च 160 करोड़ रुपये के आसपास होता है और 2024 में 1.60 करोड़ किट वितरित किए जाने का अनुमान है.

अजित पवार और भुजबल में हुई बात

महाराष्ट्र में मंत्रिपद ना मिलने से पिछले कई दिनों से छगन भजबल नाराज चल रहे हैं. उन्होंने कहा था कि 'जहां नहीं चैना, वहां नहीं रहना.' इसके बाद पार्टी के नेता सुनिल तटकरे और प्रफुल्ल पटेल लगातार भुजबल के संपर्क में रहे हैं. पहली बार अजित पवार ने फोन करके भुजबल से बातचीत की है. भुजबल पहले महायुति सरकार में मंत्री थे लेकिन इस बार नई सरकार में उन्हें जगह नहीं दी गई.

ये भी पढ़ें: बीड सरंपच मर्डर केस के बाद धनंजय मुंडे के लिए एक और मुसीबत, अब कोर्ट ने दिया ये बड़ा आदेश

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
आखों में मिर्च डालकर दुपट्टे से घोटा बहू का गला, सास समेत 5 गिरफ्तार
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने किया सुसाइड, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget