एक्सप्लोरर

‘CM बनने का सपना देखने वाले उद्धव ठाकरे...’, देवेंद्र फडणवीस के बड़े दावे से MVA में बढ़ जाएगी हलचल

Maharashtra Election 2024: महा विकास अघाड़ी में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा? इसको लेकर देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि सीएम फेस के लिए उद्धव ठाकरे दौड़ में नहीं हैं.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं. इसी बीच उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महा विकास अघाड़ी में मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा दावा किया है. उनका कहना है कि महा विकास अघाड़ी में मुख्यमंत्री पद के लिए शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे दौड़ में नहीं हैं. बल्कि तीन-चार अन्य चेहरे हैं. ये हम नहीं बताएंगे कि वो कौन हैं, लेकिन ये तय है कि उनमें उद्धव ठाकरे का नाम नहीं है.

देवेंद्र फडणवीस ने टीवी-9 मराठी के एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उद्धव ठाकरे तीन दिनों तक दिल्ली में थे. उन्हें उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर उनके नाम की घोषणा की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने तो उद्धव ठाकरे से मुलाकात की तस्वीर तक जारी नहीं होने दी.

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एनसीपी (SP) अध्यक्ष शरद पवार ने तो साफ तौर पर कहा है कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं होंगे. महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले भी यही कह चुके हैं कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं होंगे. शरद पवार के दिमाग में अब यही बात चल रही है कि मुख्यमंत्री किसे बनाया जाए. फडणवीस ने फिर दोहराया कि मुख्यमंत्री के लिए तीन या चार चेहरे हैं, लेकिन ये उनसे न पूछे कि वो कौन हैं, लेकिन पक्का है उनमें उद्धव ठाकरे नहीं है. मुख्यमंत्री बनने का सपना देखने वाले उद्धव ठाकरे चौथे-पांचवें नंबर पर हैं. ये बात सर्वे से पता चली है. 

महायुति में CM पद को लेकर क्या बोले थे फडणवीस?
इससे पहले महायुति में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया आई थी. नागपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद को लेकर महायुति में कोई संशय नहीं है. महायुति गठबंधन सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगा. 

यह भी पढ़ें: अनंत अंबानी ने लालबाग के राजा के लिए दिया 20 किलो का मुकुट, जानें कितनी है कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
महाराष्ट्र: चाचा के 15 तोले गहने चुराकर खरीदी थार, फिर उन्हें पूजा में बुलाया, गिरफ्तार
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
'PoK के लोग भी भारत में...', फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बोले सीएम फडणवीस
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
जलगांव में RSS के पथ संचलन पर बवाल, पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता
सुनेत्रा पवार को मिलेगा वित्त मंत्रालय? CM देवेंद्र फडणवीस से मिले NCP नेता

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget