एक्सप्लोरर

Maharashtra: अजित पवार ने पीएम मोदी को लेकर कही बड़ी बात, 'मुझे नेशनल लेवल पर कोई और विकल्प...'

Maharasthra Politics: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सोमवार को पुणे दौरे पर थे, यहां पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को सबसे सशक्त नेता बताया और अमित शाह की भी जमकर तारीफ की.

Maharashtra News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आज उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) जैसा कोई और सशक्त नेता नहीं दिखता है. अजित पवार ने पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल होने के उनके फैसले के लिए कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे होंगे लेकिन एक व्यक्ति अपने अनुभवों के आधार पर अलग राय रख सकता है. बता दें कि शरद पवार (Sharad Pawar) के भतीजे अजित पवार 2 जुलाई को पार्टी के आठ विधायकों के साथ महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे. 

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में पुणे में कहा था कि अजित पवार बहुत समय बाद सही जगह आए, लेकिन बहुत देर से आए. अमित शाह के बयान पर जब प्रतिक्रिया मांगी गई तो अजित पवार ने कहा कि ''मैंने राज्य को विकास की दिशा में ले जाने, क्षेत्र में बदलाव लाने, विभिन्न मुद्दों पर ध्यान देने और निर्वाचित प्रतिनिधियों को उनका काम पूरा करने में मदद करने के लिए शिवसेना-बीजेपी गठबंधन सरकार में शामिल होने का फैसला किया है. ''डिप्टी सीएम अजित पवार ने आगे कहा, ''मुझे व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रीय स्तर पर आज नरेंद्र मोदी जितना सशक्त नेता कोई और नहीं दिखता. मुझे कोई अन्य विकल्प नजर नहीं आता."

पीएम मोदी के तारीफ में कही यह बात
महाराष्ट्र सरकार में शामिल होने पर अजित पवार की आलोचना हो रही है. इस पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग मेरे पिछले बयानों का हवाला देकर मेरी आलोचना करते हैं लेकिन एक व्यक्ति अपने अनुभवों के आधार पर अलग-अलग राय रख सकता है. डिप्टी सीएम अजित पवार ने पीएम मोदी और अमित शाह के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा, '' पीएम मोदी ने 500 रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण के लिए 25,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिसमें महाराष्ट्र के 44 रेलवे स्टेशन शामिल हैं.  केंद्रीय मंत्री ने सहकारिता मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद साहसी फैसले लिए जो पिछले 20 से 22 साल से नहीं लिए गए थे.''

ये भी पढ़ें- Delhi Service Bill पर बोले संजय राउत- यह देश के संघीय ढांचे पर हमला, हम करेंगे विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget