एक्सप्लोरर

Mumbai Corona Case: मुंबई में कोरोना का कहर जारी, रेलवे के 300 से ज्यादा कर्मचारी पाए गए पॉजिटिव

रेवले कर्मचारियों के रैंडम टेस्ट किए गए जिनमें कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इसमें रेलवे पुलिस के साथ-साथ ट्रेफिक और मुंबई पुलिस के भी कई अधिकारी शामिल हैं.

Corona in Railway :  देशभर में कोरोना लोगों को एक बार फिर अपनी चपेट में लेता दिख रहा है. तीसरी लहर में कोरोना वॉरियर्स भी तेजी से कोरोना की चपेट में आ रहे हैं. हाल ही में रेवले कर्मचारियों के रैंडम टेस्ट किए गए जिनमें कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इसमें रेलवे पुलिस के साथ-साथ ट्रेफिक और मुंबई पुलिस के भी कई अधिकारी शामिल हैं. 

जानाकारी के मुताबिक लोअर परेल में वेस्टर्न रेलवे के करीब 500 कर्मचारियों का कोविड टेस्ट करवाया गया. इसमें करीब 62 कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए. वहीं एक और चरण में 800 लोगों का महालाक्ष्मी वर्कशॉप में कोविड टेस्ट किया गया जिनमें 190 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए. कर्मचारियों के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद रेलवे लगातार सेनिटाइजेशन में लगा हुआ है. वहीं सेट्रल रेवले में भी कुल 90 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें 15 सीनियर अफसर सहित 75 अन्य कर्मचारी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक रेलवे के करीब 342 कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. 

मुंबई पुलिस के जवान भी हो रहे संक्रमित

सिर्फ रेलवे ही नहीं बल्कि मुंबई पुलिस के जवान भी लगातार कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक पिछले आठ दिनों में अब तक कुल 523 मुंबई पुलिस कर्मचारी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. एएसआई भाटी जो कि गोरेगांव के एक पुलिस कैंप में रहते हैं, को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 3 बजे उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के चलते लीलावटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

हालांकि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और सुबह करीब 5 बजकर 12 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली. नवी मुंबई पुलिस कमिश्नर बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस कमिश्ननरेट में कुल 99 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें 21 पुलिस अफसर और 78 कॉन्स्टेबल शामिल हैं. इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. 

बेस्ट कर्मचारियों में भी है डर 

पुलिस और रेलवे के साथ-साथ बस सेवा और टेक्सी चालक भी कोरोना को लेकर चिंतित हैं. बेस्ट कंडक्टर्स का कहना है कि उनके कोरोना की चपेट में आने की बहुत अधिक संभावना है क्योंकि सुबह और शाम के समय बसें पूरी तरह से भरकर चलती हैं. ऐसे में कोरोना प्रोटोकॉल्स का पालन सही तरीके से नहीं हो पाता. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
विरार: महिला ने की आत्महत्या, म्यूजिक डायरेक्टर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget