एक्सप्लोरर

Maharashtra: महाराष्ट्र में तय हो गया एकनाथ शिंदे और BJP के गठबंधन का भविष्य, CM बोले- 'हम सभी चुनाव...'

Maharashtra News: रविवार को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा है कि बीजेपी और उनकी पार्टी भविष्य के सभी चुनाव गठबंधन में ही लड़ेगी. उन्होंने ये भी साफ कर दिया कि आने वाले निकाय चुनाव भी गठबंधन के तहत ही लड़ा जाएगा. कुल मिलाकर मुख्यमंत्री ने इस बात की तस्दीक कर दी है कि दोनों दलों में सब कुछ ठीक है और ये साथ अभी लंबा चलेगा.  महाराष्ट्र में शिंदे गुट की शिवसेना और बीजेपी मिलकर सरकार चला रही है. 

दरअसल, रविवार की रात महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी. इस मुलाकात में क्या चर्चा हुई इसकी जानकारी देते हुए सीएम शिंदे ने ट्वीट किया, "बैठक के दौरान, यह फैसला लिया गया कि भविष्य के सभी चुनाव (लोकसभा, विधानसभा और नगर निकायों सहित) शिवसेना और बीजेपी संयुक्त रूप से लड़ेंगे. हम बहुमत से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे."

BMC Elections: बीएमसी चुनाव में BJP को झटका दे सकती है उद्धव की शिवसेना, अजित पवार ने सर्वे को लेकर किया बड़ा खुलासा

सीएम एकनाथ शिंदे ने ये भी कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक के दौरान कृषि और सहकारिता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि राज्य में कई लंबित परियोजनाओं को अब सुव्यवस्थित किया गया है और वे पूरा होने के रास्ते पर हैं. विभिन्न परियोजनाओं के लिए हमें हमेशा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मार्गदर्शन मिला है. 

गौरतलब है कि पिछले साल एकनाथ शिंदे सहित 39 विधायकों ने बगावत कर दी थी जिसका नतीजा ये हुआ है कि तत्कालीन शिवसेना टूट गई और महाविकास अघाड़ी की सरकार गिर गई. इसमें उद्धव ठाकरे, एनसीपी और कांग्रेस शामिल थी. बगवात के बाद शिवसेना भी टूट गई. अब महाराष्ट्र में शिवसेना जो शिंदे गुट के पास है और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) उद्धव ठाकरे के पास है.

बगावत के बाद शिंदे ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने का फैसला किया. सभी को चौंकाते हुए गठबंधन में ये फैसला हुआ कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के सीएम होंगे. वहीं, देवेंद्र फडणवीस जिनका नाम सीएम के तौर पर लगभग तय माना जा रहा था, उनको डिप्टी सीएम का पद दिया गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में कांग्रेस सांसद ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी को सताई चिंता, कहा- यह शर्मनाक है
असम में कांग्रेस MP ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना UBT की प्रियंका चतुर्वेदी को सताई चिंता, कहा- यह शर्मनाक है
महाराष्ट्र के सोलापुर में बेमौसम बारिश का कहर, अक्कलकोट में गिरे ओले, येलो अलर्ट जारी
महाराष्ट्र के सोलापुर में बेमौसम बारिश का कहर, अक्कलकोट में गिरे ओले, येलो अलर्ट जारी
Maratha Movement: फिर शुरू होगा मराठा आंदोलन, मनोज जरांगे की चेतावनी- 'अगर सरकार ने अपना वादा तोड़ा तो...'
फिर शुरू होगा मराठा आंदोलन, मनोज जरांगे की चेतावनी- 'अगर सरकार ने अपना वादा तोड़ा तो...'
LPG Crisis News Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Highlights: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
हवाई यात्रियों को बड़ी राहत, 60 फीसदी सीटों पर नहीं देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार के एयरलाइंस को सख्त निर्देश
Indore News: 'मैं भी सोचता हूं EV खरीदना है, लेकिन...', इंदौर में हुए दर्दनाक हादसे पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
'मैं भी सोचता हूं EV खरीदना है, लेकिन...', इंदौर में हुए दर्दनाक हादसे पर बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
BJP के हो जाएंगे प्रद्योत बोरदोलोई, बेटे की भी पार्टी में एंट्री, जानें कहां से मिलेगा टिकट?
किसी को फिक्सिंग तो किसी को सेलेक्टर्स से पंगा पड़ा भारी, विवादों के कारण खत्म हुआ इन 5 क्रिकेटरों का करियर
किसी को फिक्सिंग तो किसी को सेलेक्टर्स से पंगा पड़ा भारी, विवादों के कारण खत्म हुआ इन 5 क्रिकेटरों का करियर
Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
'धुरंधर 2' के कई सीन्स पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, जानें कांट-छांट के बाद कितना हुआ रनटाइम?
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
मिडिल ईस्ट में जंग रुकवाने को बेकरार पाकिस्तान... अताउल्लाह तरार बोले- 'ईरान को समझाएंगे, मुझे लगता है हम...'
EPFO पेंशन क्लेम रिजेक्ट होने से बचना है? अप्लाई करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
EPFO पेंशन क्लेम रिजेक्ट होने से बचना है? अप्लाई करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
सोने से पहले पीना शुरू कर दें ये 5 आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक, कसम से रात भर आएगी चैन की नींद
सोने से पहले पीना शुरू कर दें ये 5 आयुर्वेदिक कूलिंग ड्रिंक, कसम से रात भर आएगी चैन की नींद
Embed widget