एक्सप्लोरर

Casting Director Arrested in Mumbai: मुंबई में कास्टिंग डायरेक्टर गिरफ्तार, यौन संबंध के लिए बनाता था दबाव

पुलिस ने बताया कि महिला की मुलाकात सोशल मीडिया पर खुद को कास्टिंग डायरेक्टर बताने वाले शख्स से हुई थी. उसने एक वेब सीरिज में किरदार निभाने का प्रस्ताव देते हुए उनसे अपनी निजी तस्वीरें भेजने को कहा था.

Casting Director Arrested in Mumbai: महाराष्ट्र के मुंबई में पुलिस ने एक युवक को महिला पर यौन संबंध के लिए दबाव बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि खुद को कथित तौर पर ‘कास्टिंग डायरेक्टर’ बताने वाले 24 साल के आरोपी युवक ने महिला को वेब सीरीज में काम दिलाने का वादा कर यौन संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव बनाया. मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के अधिकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान ओमप्रकाश तिवारी के तौर पर हुई है, जो पहले एक ‘प्रोडक्शन हाउस’ के लिए काम करता था और इसलिए किसी किरदार के लिए अभिनेता या अभिनेत्री के चयन की प्रक्रिया को जानता था. उसने मुंबई में एक ‘प्रोडक्शन हाउस’ चलाने का सोशल मीडिया पर झूठा दावा किया था. उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश तिवारी को मलाड पुलिस के साइबर सेल ने शनिवार रात पड़ोसी ठाणे जिले के टिटवाला से गिरफ्तार किया.

सोशल मीडिया पर हुई थी दोनों की जान-पहचान

अधिकारी ने कहा कि महिला की मुलाकात सोशल मीडिया पर खुद को कास्टिंग डायरेक्टर बताने वाले शख्स से हुई थी. उसने एक वेब सीरिज में किरदार निभाने का प्रस्ताव देते हुए उनसे अपनी निजी तस्वीरें भेजने को कहा था. तस्वीरें भेजने के बाद आरोपी ने उन्हें धमकी देना शुरू कर दी कि अगर उन्होंने उसकी बात ना मानी तो वह सभी तस्वीरें सोशल मीडिया के माध्यम से फैला देगा. मलाड थाने के वरिष्ठ निरीक्षक धनंजय ने बताया कि आरोपी का कोई प्रोडक्शन हाउस नहीं था.

मामले की जांच जारी

उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश तिवारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए तथा 354- डी और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है. वहीं शिकायतकर्ता ने मुंबई पुलिस को बताया था कि आरोपी ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उसने यौन संबंध बनाने से इनकार किया तो वह उनकी निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल देगा. पीड़िता ने कुछ बंगाली फिल्मों में अभिनय करने का दावा किया है.  आपको बता दें कि ‘कास्टिंग डायरेक्टर’ का काम किसी किरदार के लिए अभिनेताओं का चयन करना होता है.

ये भी पढ़ें-

Maharashtra: क्या महाराष्ट्र के अप्रत्यक्ष सीएम शरद पवार हैं? बीजेपी ने ठाकरे सरकार को घेरा

Omicron Update: देश में ओमिक्रोन का आंकड़ा 44 सौ के पार, महाराष्ट्र में अब भी सबसे ज्यादा मामले, जानिए राजस्थान और दिल्ली का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget