एक्सप्लोरर

BMC Elections: मुंबई वार्ड परिसीमन पर मिली 488 आपत्तियां, 10 सितंबर से शुरू होगी सुनवाई

BMC Elections News: मुंबई बीएमसी चुनावों से पहले वार्ड परिसीमन पर 488 आपत्तियां और सुझाव आए हैं. इनकी सुनवाई 10 से 12 सितंबर तक नरिमन पॉइंट स्थित यशवंतराव चव्हाण केंद्र में की जाएगी.

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं. नगर निकाय को हाल ही में जारी किए गए मसौदा वार्ड परिसीमन पर 488 आपत्तियां और सुझाव मिले हैं. ये आपत्तियां मुंबई के अलग-अलग हिस्सों से आई हैं, जिन्हें अब सुनवाई के बाद देखा जाएगा.

4 सितंबर तक मिला मौका, अब शुरू होगी सुनवाई

बीएमसी की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मसौदे पर आपत्तियां और सुझाव जमा करने की आखिरी तारीख 4 सितंबर दोपहर 3 बजे थी. इस दौरान कुल 488 आपत्तियां और सुझाव सामने आए.

अब इन पर सुनवाई 10, 11 और 12 सितंबर को की जाएगी. इसके लिए नरिमन पॉइंट का यशवंतराव चव्हाण केंद्र जगह तय की गई है  तीनों दिन सुनवाई सुबह 11 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी.

22 अगस्त को जारी हुई थी अधिसूचना

महाराष्ट्र शहरी विकास विभाग ने 22 अगस्त को एक अधिसूचना जारी कर 227 वार्डों का मसौदा नक्शा (Draft Boundaries) घोषित किया था. इसी मसौदे पर अब लोगों की राय मांगी गई थी. दरअसल, हर चुनाव से पहले वार्ड परिसीमन करना जरूरी होता है ताकि बढ़ती जनसंख्या और बदलती परिस्थितियों के हिसाब से चुनावी क्षेत्र तय हो सकें.

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

इसी बीच, महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने शुक्रवार को बीएमसी मुख्यालय में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की. इस बैठक में नगर निगम और राज्य चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बैठक के दौरान मतदान केंद्रों पर सुविधाएं मजबूत करने पर जोर दिया गया.

वाघमारे ने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए हर बूथ पर पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वोटरों को जागरूक करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाए.

क्यों जरूरी है वार्ड परिसीमन?

वार्ड परिसीमन यानी डिलिमिटेशन एक अहम प्रक्रिया है. मुंबई जैसी बड़ी आबादी वाले शहर में यह और भी जरूरी हो जाता है. इससे तय होता है कि किस इलाके का कौन-सा हिस्सा किस वार्ड में आएगा. इसका सीधा असर नेताओं और पार्टियों की चुनावी रणनीति पर पड़ता है. यही वजह है कि हर बार परिसीमन पर आपत्तियां और सुझाव बड़ी संख्या में आते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget