एक्सप्लोरर

IPS वाले वीडियो पर चाचा अजित पवार के समर्थन में उतरे रोहित पवार, संजय राउत भड़के

Ajit Pawar Viral Video: रोहित पवार ने कहा कि दादा को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि उनके दोस्त किस तरह जाल बिछा रहे हैं.

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार सुर्खियों में हैं. दरअसल, अजित पवार पर IPS अंजना कृष्णा को कथित तौर पर धमकाने का आरोप लगा है और वो आलोचना का सामना कर रहे हैं. इस बीच उनके भतीजे और शरद पवार गुट के विधायक रोहित पवार ने चाचा का समर्थन किया है. वहीं शरद पवार गुट की सहयोगी उद्धव ठाकरे की पार्टी ने अजित पवार पर निशाना साधा है.

जानबूझकर अलग मोड़ देने की कोशिश- रोहित पवार

एनसीपी (एसपी) के महासचिव रोहित पवार ने दावा किया कि अजित पवार के गठबंधन सहयोगियों ने सोलापुर जिले में ‘मुरम’ मिट्टी (सड़क निर्माण और अन्य उद्देश्यों में उपयोग की जाने वाली) के अवैध उत्खनन पर उनके और आईपीएस अधिकारी के बीच बातचीत को जानबूझकर अलग मोड़ देने की कोशिश की है. 

उनके दोस्त किस तरह जाल बिछा रहे- रोहित पवार

एक सोशल मीडिया पोस्ट में रोहित पवार ने कहा, ‘‘अजित दादा (राजनीतिक हलकों में और उनके समर्थकों द्वारा उपमुख्यमंत्री को इसी नाम से पुकारा जाता है) को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि उनके दोस्त किस तरह जाल बिछा रहे हैं.’’ 

अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी, बीजेपी और शिवसेना की सहयोगी है और तीनों दल सत्तारूढ़ महायुति के घटक हैं. रोहित पवार ने कहा कि राज्य में कृषि ऋण माफी और बारिश से हुए नुकसान जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी है, लेकिन इन पर बात करने के बजाय, करमाला (सोलापुर ज़िला) में महिला पुलिस अधिकारी और अजित पवार के बीच हुई बातचीत पर ज़्यादा चर्चा हो रही है.

अजित दादा की कार्यशैली पूरे महाराष्ट्र में जानी जाती है- रोहित पवार

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके चाचा स्पष्टवादिता के लिए जाने जाते हैं और उनके बोलने के तरीके से उन्हें अच्छी तरह से न जानने वाले लोगों को भी लग सकता है कि वह गुस्से में हैं. इसके आगे उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में, अगर अजित दादा सामान्य रूप से भी बोलते हैं, तो उनसे मिलने वाला कोई भी नया व्यक्ति उन्हें नाराज़ या परेशान महसूस कर सकता है. लेकिन अजित दादा की कार्यशैली, स्वभाव और स्पष्टवादिता पिछले 35-40 वर्षों से पूरे महाराष्ट्र में जानी जाती है.’’

पश्चिमी महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कर्जत-जामखेड से विधायक रोहित पवार ने कहा कि करमाला की घटना में महिला अधिकारी की भी कोई गलती नहीं है.

उनका स्वभाव हमेशा सच को सच कहने का रहा है- रोहित

रोहित पवार ने आरोप लगाया, ‘‘लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि मित्र दलों द्वारा ही अजित दादा की फोन कॉल में हुई बातचीत को जानबूझकर अलग रूप देने और उन्हें निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है.’’ उन्होंने कहा कि भले ही वह विपक्ष में हैं, लेकिन उनका स्वभाव हमेशा सच को सच कहने का रहा है, और इसलिए ‘‘अजित दादा को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि कैसे उनके अपने दोस्तों द्वारा जाल बिछाया जा रहा है’’. उन्होंने कहा, ‘‘हम अनावश्यक विवादों को हवा दिए बिना वास्तविक मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना जारी रखेंगे.’’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

गुरुवार को सामने आए वायरल वीडियो में, अजित पवार को आईपीएस अधिकारी को तब फोन पर फटकार लगाते हुए सुना गया जब वह सोलापुर जिले में मुरम मिट्टी के अवैध उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रही थीं. एनसीपी (एसपी) की सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) ने इस प्रकरण पर अलग रुख अपनाया है.

संजय राउत ने अजित पवार पर साधा निशाना

शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को अजित पवार पर चोरों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि उन्हें सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. राउत ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि उपमुख्यमंत्री एक आईपीएस अधिकारी से अवैध गतिविधियों का समर्थन करने के लिए कह रहे हैं, लेकिन दूसरों को कानून का पालन करने का उपदेश दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'राहुल गांधी को...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'
नितेश राणे ने विपक्ष को बताया 'औरंगजेब का वंशज', प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- 'वो रोज सुबह उठकर...'
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?
अब धाराशिव में मिली जहरीली कोल्ड ड्रिंक! पीते ही दो नर्सें बीमार, पालकी यात्रा में बांटी जानी थी
अब धाराशिव में मिली जहरीली कोल्ड ड्रिंक! पीते ही दो नर्सें बीमार, पालकी यात्रा में बांटी जानी थी

वीडियोज

E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Embed widget