एक्सप्लोरर

विधानसभा चुनाव को लेकर महाराष्ट्र BJP की दिल्ली में बैठक, खतरे में इस नेता का पद?

BJP Meeting: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है. आज दिल्ली में एक अहम बैठक होनी है. मीटिंग में उद्धव ठाकरे, शरद पवार और मराठा आरक्षण समेत कई फैक्टर्स पर चर्चा की संभावना है.

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी की दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. इस बैठक में लोकसभा चुनाव में मिली हार की समीक्षा की जाएगी. इस बैठक का नेतृत्व नए प्रभारी भूपेन्द्र यादव और सहप्रभारी आश्विनी वैष्णव करेंगे. महाराष्ट्र से देवेंद्र फडणवीस, विनोद तावडे, पंकजा मुंडे और चंद्रशेखर बावनकुले मौजुद रहेंगे.

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के बाद देवेद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद से मुक्त करने की मांग की थी. इसको लेकर अहम फैसला आज हो सकता है, साथ ही बीजेपी महाराष्ट्र के प्रदेशाध्यक्ष बावनकुले का पद भी खतरे में आ सकता है.

लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होना है. 2014 से लेकर 2024 तक बीजेपी हमेशा सत्ता में रही है. 2019 में महाविकास अघाड़ी (MVA) की सरकार बनी पर वह भी ढाई साल टीक पाई. इसके बाद बीजेपी और एकनाथ शिंदे की सरकार बनी. इसी तोड़फोड़ की राजनीती से इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को झटका लगा और बीजेपी की सीटों की गाड़ी 9 पर ही अटक गई.

अगर लोकसभा चुनाव जैसा परफाॅर्मन्स विधानसभा में रहा तो बीजेपी की सरकार जाने की संभावना ज्यादा है. बीजेपी के महाराष्ट्र में 105 विधायक हैं. यह विधायक बढ़ने की संभावना कम और घटने की ज्यादा है. इसलिए महाराष्ट्र की कोर कमिटी की बैठक में पूरी समीक्षा होगी.

इस बैठक में मराठा आरक्षण, ओबीसी आरक्षण, दलित और मुस्लिम वोटों की राजनीती, मंहगाई और ठाकरे, पवार फैक्टर समेत कई महत्वपूर्व विषयों पर चर्चा होने की संभावना है.

महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कुछ दिन पहले कहा था कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) और एनडीए के बीच वोटों का अंतर सिर्फ 0.3% था, लेकिन कुछ लोग इसे बड़ी सफलता बता रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोग विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगियों को वोट देंगे क्योंकि उन्हें पता है कि एमवीए को सत्ता देने से कल्याणकारी परियोजनाएं रुक जाएंगी.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच आदित्य ठाकरे की सरकार से मांग, 'इन दो एयरपोर्ट का बदलें नाम'

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घुमाता रहा आरोपी
महाराष्ट्र: शक में महिला साथी की हत्या, शव को कार में घुमाता रहा आरोपी

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Embed widget