एक्सप्लोरर

Maharashtra Politics: बीजेपी नेता ने जितेंद्र आव्हाड की जीभ काटने वाले को इनाम देने का किया एलान, जानें पूरा मामला

Maharashtra News: बीजेपी के एक पदाधिकारी ने एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड की जीभ काटने वाले को इनाम देने की घोषणा की है.

महाराष्ट्र में एतिहासिक शख्सियतों को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. राज्य में शख्सियतों को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस मुद्दे पर एक बीजेपी पदाधिकारी का आपत्तिजनक बयान सामने आया है. महाराष्ट्र के जालना जिले से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक पदाधिकारी ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता जितेंद्र आव्हाड की जीभ काटने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है.

आव्हाड के खिलाफ जालना में सोमवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए, जिला बीजेपी  के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के अध्यक्ष कपिल दहेकर ने इनाम की घोषणा की. हालांकि, प्रदेश बीजेपी  के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को दहेकर के बयान से पार्टी को यह कहते हुए अलग कर लिया कि पार्टी ऐसी ‘‘हिंसक प्रतिक्रियाओं’’ का समर्थन नहीं करती है.

इतिहास से मुगलों के उल्लेख को मिटाने के प्रयासों पर आव्हाड ने हाल में कहा था कि शिवाजी महाराज की महानता इसलिए सामने आई, क्योंकि उन्होंने औरंगजेब और अफजल खान जैसे विरोधियों का सामना किया और मुगल इतिहास को हटाने से प्रतिष्ठित मराठा शासक की उपलब्धियों का दर्जा घटेगा.

वहीं दूसरी ओर बीते दिनों विधानसभा में अजित पवार ने कहा था कि छत्रपति संभाजी महाराज 'धर्मवीर' (धर्म के रक्षक) नहीं थे. जिसको लेकर महाराष्ट्र में एतिहासिक शख्सियतों को लेकर विवाद बढ़ गया. अजित पवार की इस टिप्पणी पर बीजेपी ने दावा किया है कि एनसीपी नेता की टिप्पणी संभाजी महाराज का अपमान थी. संभाजी महाराज के बारे में कथित टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के नेता अजीत पवार के खिलाफ नासिक में विरोध प्रदर्शन किया था. यह प्रदर्शन रविवर करंजा चौक पर किया गया, जिसमें बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पवार के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका.

इसे भी पढ़ें:

Maharashtra Bypoll 2023: कितने पढ़े-लिखे और कितनी संपत्तियों के मालिक हैं कसबा सीट से बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशी? एक क्लिक में जानें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget