एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'कार्यकर्ताओं को धरना और आंदोलन करने का...' लोकसभा के लिए टिकट न मिलने पर बोले गोपाल शेट्टी

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने की नाराजगी पर बीजेपी नेता गोपाल शेट्टी ने कहा है कि जिन कार्यकर्ताओं के साथ लंबे समय तक काम करने का मौका मिला है तो उन्हें शॉक लगना स्वाभाविक है.

Maharashtra BJP Candidates List: महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने बुधवार (13 मार्च) को 20 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इसमें बीजेपी ने कई प्रत्याशियों के टिकट काट दिए हैं. मुंबई नॉर्थ से गोपाल शेट्टी और उत्तर पूर्व मुंबई से मनोज कोटक का टिकट काटे पर भारी नाराजगी की बात सामने आ रही है. चुनाव में टिकट न मिलने पर शेट्टी के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की है. इस बीच बीजेपी नेता गोपाल शेट्टी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को धरना आंदोलन करने का अधिकार है. जिन कार्यकर्ताओं के साथ लंबे वक्त तक काम किया है, उन्हें शॉक लगना स्वाभाविक है. 

बता दें कि बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुंबई नॉर्थ से चुनावी मैदान में उतारा है. गोयल वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं. गोपाल शेट्टी के समर्थक अपने नेता को टिकट न मिलने से नाराज दिख रहे हैं और कुछ कार्यकर्ता धरना आंदोलन पर भी उतर आए हैं.

कार्यकर्ताओं को धरना और आंदोलन करने का अधिकार-शेट्टी

बीजेपी नेता गोपाल शेट्टी ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर कहा कि उन्हें धरना और आंदोलन करने का अधिकार है. वो एक दो दिन तक ऐसा करेंगे. इस तरह के धरना हमने बहुत देखा और किया है. जिन कार्यकर्ताओं के साथ लंबे समय तक काम करने का मौका मिला है तो उन्हें शॉक लगना स्वाभाविक है. लेकिन मैं मानता हूं कि यहां से चुनाव में जीत दर्ज करके शानदार तरीके से काम करना और जनता का सपोर्ट प्राप्त करना, ये कोई छोटी बात नहीं है. 

बीजेपी के लिए काम करता रहूंगा- गोपाल शेट्टी
बीजेपी नेता गोपाल शेट्टी ने हालांकि ये भी कहा कि वो पार्टी के लिए काम करते रहेंगे. वो पार्टी में पद प्रतिष्ठा या पैसे बनाने के लिए नहीं आए हैं. उन्होंने कहा कि आज मुझे सुकून महसूस हो रहा है. पहले मुझे एक सांसद के रूप में पार्टी की सीमा के भीतर काम करना पड़ रहा था. गोपाल शेट्टी ने आगे कहा कि एक लंबे वक्त तक कार्यकर्ताओं ने साथ और सहयोग दिया और इसके लिए उनका भी अभिनंदन करुंगा.

ये भी पढ़ें: Subhash Bhamre Profile: महाराष्ट्र में BJP ने धुले से इस उम्मीदवार पर तीसरी बार जताया भरोसा, जानिए कौन हैं सुभाष भामरे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget