एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव से पहले पंकजा मुंडे की नाराजगी का बीजेपी ने निकाला हल? दिल्ली से मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय टीम में फेरबदल करते हुए नई सूची जारी है.

Maharasht6ra Politics: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की इकाई की नेता पंकजा मुंडे को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में शामिल किया गया है. यह फैसला ऐसे वक्त में किया गया जब माना जा रहा था कि पंकजा मुंडे पार्टी और नेताओं से कथित तौर पर नाराज थीं. 

पार्टी की ओर से शनिवार को जारी की गई सूची में पंकजा मुंडे को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.  बीते दिनों सूत्रों का दावा था कि बीजेपी नेता पंकजा मुंडे अपनी ही पार्टी से खुश नहीं हैं. अब पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया है. पंकजा मुंडे दिग्गज नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं.

दिलीप सैकिया को महासचिव पद से हटाया
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय टीम में फेरबदल करते हुए उत्तर प्रदेश के एक पसमांदा मुसलमान को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है.

बीजेपी ने कर्नाटक के नेता सी टी रवि और असम से लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया को महासचिव पद से हटा दिया है.

Opposition Alliance INDIA Meeting: सितंबर की शुरुआत में विपक्षी दलों 'इंडिया' का तीसरा सम्मेलन, नाना पटोले बोले- 'जोरों पर चल रहीं तैयारियां'

राधामोहन अग्रवाल को महासचिव बनाया
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है. वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हैं. उन्हें नयी टीम में शामिल करने के फैसले को पसमांदा मुसलमानों के लिए पार्टी की पहल का हिस्सा माना जा रहा है. उत्तर प्रदेश से ही पार्टी के सांसद राधामोहन अग्रवाल को महासचिव बनाया गया है.

नयी सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है. सूची में 13 उपाध्यक्ष, नौ महासचिव, संगठन महामंत्री बी एल संतोष और 13 सचिव शामिल हैं.

बिहार से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को पार्टी उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है. वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
Mumbai News: बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
बिना OTP के 10 करोड़ रुपये की ठगी, मुंबई में 'बॉस स्कैम' का भंडाफोड़, ऐसे मिटाते थे सबूत
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'
CJP के प्रदर्शन पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'इस आंदोलन को किसी पॉलिटिकल...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget