एक्सप्लोरर

Bhiwandi Building Collapse: भिवंडी हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 6, 16 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, अभी भी कई फंसे

Bhiwandi Building Collapse: भिवंडी बिल्डिंग हादसे के मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है. महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा राशि देने का एलान किया है.

Bhiwandi Building Collapse Update: भिवंडी बिल्डिंग हादसे में मरनेवालों का आंकड़ा बढ़कर 6 तक पहुंच गया है, वहीं 10 लोग घायल हुए हैं. जान गंवाने वालों में एक बच्ची भी शामिल है. मलबे से 16 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. मौके पर बचाव और राहत का काम युद्ध स्तर पर जारी है. बताया जा रहा है कि अभी भी मलबे में 4-5 लोग फंसे हुए हैं. फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन की टीम रेस्कयू ऑपरेशन चला रही है. बता दें कि ठाणे के भिवंडी इलाके में शनिवार की दोपहर दो मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हुआ था. हादसे की सूचना पाकर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री कपिल पाटिल भी घटना स्थल पर पहुंचे थे.

भिवंडी बिल्डिंग हादसे में मुआवजे का एलान

महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा राशि देने का एलान किया है. हादसे में घायल मरीजों के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. घटना स्थल पर पहुंचे क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया था कि हादसा मनपोली के वलपाड़ा इलाके में हुआ है. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका पर बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया गया है. अधिकारी के मुताबिक, वर्धमान कंपाउंड में ग्राउंड प्लस टू मंजिला बिल्डिंग दोपहर करीब 1.45 बजे ढह गई.

18 घंटे बाद मलबे से एक शख्स का रेस्कयू

ऊपरी तले पर चार परिवार रहते थे, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर मजदूर काम करते थे." दमकल की गाड़ियों को भिवंडी, ठाणे और आसपास के इलाकों से बुलाकर रेस्कयू ऑपरेशन में लगाया गया. मौके पर मलबे का अंबार लगा हुआ है. हादसे के 19 घंटे बाद भी राहत और बचाव का काम जारी है. मलबे में 18 घंटे तक फंसे आपदा रिस्पॉस बल ने रविवार को एक शख्स का रेस्क्यू किया. मौत को मात देनेवाले शख्स की पहचान सुनील पीसा के तौर पर हुई है. मलबे से निकाले जाने के बाद सुनील पीसा को आईजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Maharashtra Politics: लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में शिंदे गुट-बीजेपी गठबंधन को बड़ा झटका, इस चुनाव में मिली करारी हार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget