एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: सावरकर पर बयान को लेकर सियासत तेज, राहुल गांधी की रैली से पहले शेगांव में बढ़ाई गई सुरक्षा

सावरकर पर राहुल गांधी के बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. इसे ध्यान में रखते हुए राहुल गांधी की शेगांव रैली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

Maharashtra News: हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर पर राहुल गांधी (Rahul Gandgi) के बयान को लेकर छिड़े विवाद के बीच पुलिस ने कांग्रेस नेता की रैली से पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के शेगांव में सुरक्षा कड़ी कर दी. राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार को सुबह शेगांव पहुंची और राहुल गांधी शाम को यहां एक रैली को संबोधित करेंगे.

वहीं एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने सावरकर पर राहुल गांधी के बयान को लेकर उनके विरुद्ध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है और इसी कारण सुरक्षा कड़ी की गई है. उन्होंने बताया कि राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) के कर्मियों के साथ कम से कम 1,700 पुलिसकर्मियों को शेगांव में तैनात किया जा रहा है.

राहुल गांधी ने सावरकर को लेकर दिया ये बयान
अधिकारी ने यह भी बताया कि पुलिस मनसे कार्यकर्ताओं को रैली स्थल में प्रवेश करने से रोकने के लिए नाकाबंदी करेगी. साथ ही सादे कपड़ों में 700 सुरक्षा कर्मियों को मैदान में तैनात किया जाएगा. मनसे ने गुरुवार को कहा था कि उसके कार्यकर्ता सावरकर पर टिप्पणी के विरोध में राहुल गांधी को बुलढाणा जिले के शेगांव में काले झंडे दिखाएंगे. राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के अकोला जिले के वडेगांव में मीडिया से बातचीत के दौरान सावरकर की आलोचना करते हुए गुरुवार को कहा था कि उन्होंने (सावरकर ने) ब्रिटिश शासकों की मदद की थी और डर के मारे उन्हें दया याचिका लिखी थीं.

शिवसेना ने भी इस बयान की निंदा
कांग्रेस नेता ने दो दिन पहले यह भी कहा था कि सावरकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रतीक हैं. कांग्रेस सांसद ने कहा था कि सावरकर दो-तीन साल तक अंडमान में जेल में रहे. उन्होंने दया याचिकाएं लिखनी शुरू की. बीजेपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने राहुल गांधी के बयानों की निंदा की है. पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी इस बयान की निंदा की है. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और कांग्रेस के बीच राज्य में गठबंधन है. 

यह भी पढ़ें:

मुंबई में बीमारी से परेशान बुजुर्ग दंपति ने की सुसाइड की कोशिश, पत्नी की मौत, पति अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget