एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections: AIMIM की जीती सीट औरंगाबाद को लेकर केंद्रीय मंत्री ने CM शिंदे से कर दी बड़ी मांग, जानें- क्या कहा?

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं. 2024 चुनाव एनडीए बनाम इंडिया अलायंस का होगा. दोनों ही गठबंधन में तीन-तीन पार्टियां हैं और उनके बीच सीट शेयर होनी है.

Maharashtra News: केंद्रीय मंत्री भागवत कराड (Bhagwat Karad) ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव को लेकर एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना के सामने एक मांग रखी है. दरअसल, कराड का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी को औरंगाबाद लोकसभा सीट से उम्मीदवार उतारने देना चाहिए क्योंकि विभाजन ने पार्टी (शिवसेना) को कमजोर कर दिया है. इसके साथ ही भागवत कराड ने औरंगाबाद सीट से लड़ने की भी इच्छा जाहिर कर दी है. 

बता दें कि अविभाजित शिवसेना के चंद्रकांत खैरे (Chandrakant Khaire) चार बार औरंगाबाद से विजयी हुए थे, लेकिन 2019 के आम चुनाव में वह असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के इम्तियाज जलील से हार गए थे. कराड ने संवाददाताओं से कहा, “ग्रामीण इलाका हो या शहरी, हर कोई चाहता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी औरंगाबाद से उम्मीदवार उतारे. बीजेपी के बूथ प्रमुख जीत सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं.”

कराड ने कहा, औरंगाबाद से चुनाव लड़ने को हूं इच्छुक
भागवत कराड ने दावा किया, “विभाजन ने शिवसेना को कमजोर कर दिया है. अब यह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे (पिछले साल जून में विभाजन के बाद) के तहत दो समूहों में विभाजित हो गई है.” यह पूछे जाने पर कि क्या वह औरंगाबाद लोकसभा सीट के लिए दावेदार हैं, कराड ने कहा,“मैं इच्छुक हूं”.

2019 में अविभाजित शिवसेना के साथ हुई थी सीट शेयरिंग
उल्लेखनीय है कि 2019 में अविभाजित शिवसेना और बीजेपी ने साथ में मिलकर महाराष्ट्र में लोकसभा की सीटों पर चुनाव लड़ा था. बीजेपी 25 और शिवसेना ने 23 सीटों पर चुनाव लड़ा था. लेकिन इस बार बीजेपी एकनाथ शिंदे के गुट वाली शिवसेना और अजित पवार के गुट की एनसीपी के साथ महाराष्ट्र की 48 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.  हालांकि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा, इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है. 

ये भी पढ़ें-  Maharashtra: अजित पवार का नाम लिए बिना सुप्रिया सुले बोलीं- 'आज NCP में दूरियां हैं लेकिन आगे क्या होगा ये...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget