एक्सप्लोरर

Maharashtra Lok Sabha Elections Result 2024: बारामती सीट का आया रुझान, सुप्रिया सुले और सुनेत्रा पवार के बीच है मुकाबला

Lok Sabha Elections Result 2024: पवार परिवार का पारंपरिक गढ़ बारामती सीट पर पवार बनाम पवार की लड़ाई में अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आगे चल रही हैं. जबकि मुंबई सीट से पीयूष गोएल आगे हैं.

Maharashtra Lok Sabha Elections Result 2024: महाराष्ट्र की वीआईपी सीटों में से एक बारामती से उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आगे चल रही हैं. इस सीट पर उनका मुकाबला ननद और एनसीपी (शरद पवार) सुप्रीमो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले से है. जबकि नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी नेता  नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के विकास ठाकरे पीछे हैं. 

वहीं अमरावती कोसभा सीट से बीजेपी की नवनीत राणा आगे हैं. यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के बलवंत वानखड़े से है. मुंबई से पियुष गोयल आगे चल रहे हैं. वहीं कांग्रेस उम्मीदवार भूषण पाटिल पीछे हैं. रत्नागिरी सिंधुदुर्ग से बीजेपी नेता नारायण राणे आगे हैं, जबकि महाविकास अगाड़ी के प्रत्याशी विनायक राउत पीछे हैं.

बारामती  लोकसभा सीट
बता दें बारामती में मुख्य मुकाबला तीन बार की सांसद और एनसीपी (शरद पवार) सुप्रीमो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के बीच है, जो बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में चले गए और अब एनसीपी अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री हैं. यह चुनाव कई मायनों में अहम है, क्योंकि यहां शरद पवार को उनके गढ़ में परिवार के भीतर से ही चुनौती मिल रही है. पिछले तीन चुनावों में एनसीपी की सुप्रिया सुले ने इस सीट पर जीत हासिल की थी.

नागपुर लोकसभा सीट
वहीं हॉट सीट नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और कांग्रेस के विकास ठाकरे के बीच है. 2019 के चुनावों में नितिन गडकरी ने यहां से जीत हासिल की थी और कांग्रेस के सीनियर नेता नाना पटोले को हराया था. अब तीसरी बार फिर बीजेपी ने विकास ठाकरे का मुकाबला करने के लिए नितिन गडकरी पर भरोसा जताया है.

अमरावती लोकसभा सीट
बीजेपी ने पिछली बार महाराष्ट्र में अकेली निर्दलीय जीती नवनीत राणा पर बड़ा दांव खेला है. जबकि महाविकास आघाड़ी में यह सीट कांग्रेस को मिली थी. कांग्रेस पार्टी ने यह पर बलवंत वानखड़े को उतारा है. अमरावती में लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण में वोट डाले गए थे. 26 अप्रैल को हुई वोटिंग में कुल 63.67 फीसदी वोट डाले गए थे.

मुंबई लोकसभा सीट 
मुंबई लोकसभा सीट से बीजेपी ने कैबिनेट मंत्री पीयूष गोयल को मैदान में उतारा है. जबकि कांग्रेस ने भूषण पाटिल को टिकट दिया है. इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच टक्कर है. फिलहाल ताजा रूझानों में पीयूष गोयल आगे च रहे हैं. बता दें बीजेपी नेता पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं.

रत्नागिरी लोकसभा सीट 
बता दें रत्नागिरी लोकसभा सीट से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को उतारा है. महाविकास आघाड़ी (MVA) में यह सीट शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) को मिली है. पार्टी ने मौजूदा सांसद विनायक राउत को ही मैदान में उतारा है. विनायक राउत 2014 और 2019 में चुनाव जीते हैं. वो यहां से हैट्रिक लगाने की कोशिश में हैं, तो वहीं उन्हें रोकने के लिए बीजेपी नारायण राणे का दांव खेला है.

Maharashtra Exit Poll 2024: 'महाराष्ट्र में कांग्रेस 16 सीटें जीतेगी', नाना पटोले ने किया बड़ा दावा तो संजय निरुपम भड़के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget