एक्सप्लोरर

बाबा तो क्रिकेटर निकले! सहवाग की बॉलिंग पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने की विस्फोटक बल्लेबाजी, देखें वीडियो

Dhirendra Krishna Shastri Cricket Video: बागेश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री श्रीमद भागवत कथा के लिए ठाणे में हैं, जहां वीरेंद्र सहवाग सहित कई नामी हस्तियां उनसे मिलने पहुंचे और क्रिकेट खेला.

Bageshwar Baba Cricket Video: महाराष्ट्र के 12 दिनों के दौरे पर पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का रामनवमी के दिन एक अलग अंदाज दिखा. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ठाणे में पहले दिन की श्रीमद भागवत कथा के बाद सुरक्षा में तैनात पुलिस और सेवादारों के साथ क्रिकेट मैच खेला. अपनी सुरक्षा में तैनात महाराष्ट्र पुलिस के जवानों के साथ खेले गए एक क्रिकेट मैच में बाबा बागेश्वर ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों की. मैच में अपनी गेंदबाजी से उन्होंने 4 खिलाड़ियों को आउट किया. वहीं बाबा बागेश्वर को पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने भी गेंदबाजी की, जिसपर उन्होंने चौके-छक्के जड़े.

मैच में सभी सेवादारों और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की वाई सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भाग लिया. एक टीम में महाराष्ट्र पुलिस और निवासी सेवादार थे, जबकि दूसरी टीम में मध्य प्रदेश टीम से बागेश्वर बाबा, सुरक्षाकर्मी और सेवादार थे. दोनों टीमों में 9-9 खिलाड़ी थे. यह मैच 6- 6 ओवर का मैच रखा गया था.

बागेश्वर बाबा की टीम ने जीता मैच

महाराष्ट्र टीम ने 6 ओवर में कुल 48 रन बनाए. मध्य प्रदेश को जीत के लिए 49 रन का लक्ष्य मिला. एमपी की टीम की ओर से ओपनिंग करते हुए बाबा बागेश्वर महाराज ने 38 रनों की साझेदारी की और पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए. अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर रन चेस कर एमपी की टीम ने मैच जीत लिया.

वहीं बागेश्वर धाम सरकार की ओर से सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है, "विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग पूज्य सरकार के दर्शन को मुंबई पहुंचे, पूज्य सरकार से आशीर्वाद ले कर साथ में क्रिकेट भी खेला."

क्रिकेट मैच का सभी ने लिया आनंद

मैच में हिस्सा लेने वाले आशीष तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाबा बागेश्वर ठाणे शहर आए हैं. पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग सहित कई नामी हस्तियां बाबा बागेश्वर से मिलने पहुंचे. इंडोर मैदान, विकेट और बैट-बॉल देखते ही बाबा बागेश्वर अपना क्रिकेट प्रेम छिपा नहीं पाए और मैदान में उतर गए. सभी ने क्रिकेट का आनंद लिया और यादगार तस्वीरें मोबाइल कैमरे में कैद की.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget