एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में 25वीं गिरफ्तारी, अकोला में पकड़ा गया गुजरात का रहने वाला इकबाल

Baba Siddique Murder Case: बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में लगातार गिरफ्तारियां चल रही हैं. मुंबई पुलिस ने शनिवार को ही पंजाब के फजिल्का से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

Mumbai News: मुंबई क्राइम ब्रांच ने बाबा सिद्दीकी मर्डर (Baba Siddique) केस में एक और आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया है. उसे अकोला से गिरफ्तार किया गया है. वह गुजरात का रहने वाला है. मुंबई पुलिस अब तक बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 25 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. एक दिन पहले ही पंजाब के फजिल्का से एक आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया था. 

पीटीआई की रिपोर्ट मुताबिक क्राइम ब्रांच ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सलमान भाई इकबाल भाई वोहरा गुजरात के आनंद जिले के पेटलाद का रहने वाला है. उसे अकोला के बालापुर से स्थानीय पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है. बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्याकर दी गई थी. 

इकबाल पर आरोपियों को वित्तीय मदद देने का आरोप

मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि इकबाल भाई वोहरा ने इसी मई में बैंक खाता खोला था और उसने नरेश कुमार सिंह, रूपेश मोहोल और हरीष कुमार को वित्तीय मदद दी थी. नरेश कुमार आरोपी गुरमैल सिंह का भाई है. उसने अन्य आरोपियों की भी मदद की थी. 

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस के तीनों शूटर हो चुके हैं अरेस्ट

हरियाणा निवासी गुरमैल सिंह और यूपी के धर्मराज कश्यप को हमले के तुरंत बाद घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस ने तीसरे मुख्य आरोपी शिवकुमार गौतम को भी हाल ही में बहराइच जिले से गिरफ्तार कर लिया है जिसने कई अहम जानकारियां पुलिस के साथ साझा की हैं. शिवकुमार गौतम 12 अक्टूबर से ही फरार था. वह नेपाल भागने की प्लानिंग कर रहा था. 

शिवकुमार गौतम ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि वह बाबा सिद्दीकी को गोली मारे जाने के बाद घटनास्थल पर ही मौजूद था. वहीं रहते हुए उसने कपड़ा बदला था और बैग फेंक दिया था. इसके बाद वह अस्पताल भी गया था जहां बाबा सिद्दीकी को ले जाया गया था. इसके बाद वह ट्रेन पकड़कर बहराइच आ गया था. 

ये भी पढ़ें- ‘वे खतरे में हैं...’, बालासाहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर बोले उद्धव गुट के नेता संजय राउत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget