एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी को यूपी के बहराइच से दबोचा

Baba Siddique Murder Case: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में शूटर शिवकुमार को बहराइच से दबोचा गया है. यूपी STF और मुंबई क्राइम ब्रांच की ज्वाइंट टीम ने पकड़ा.

Baba Siddique Murder Case Update: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में 5 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले में रविवार (10 नवंबर) को शूटर शिवकुमार और उसे पनाह देने वालों को गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ उत्तर प्रदेश और मुंबई क्राइम ब्रांच की ज्वाइंट टीम ने इस शूटर को दबोचा है. पुलिस ने इसे नानपारा बहराइच से पकड़ा है.

बताया जा रहा है कि आरोपी शूटर शिवकुमार नेपाल भागने की फिराक में था. एसटीएफ की टीम का नेतृत्व प्रमेश कुमार शुक्ल की मुख्यालय स्थित  टीम के सब इंस्पेक्टर जावेद आलम सिद्दीकी द्वारा किया गया. 

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में 5 और गिरफ्तारी

पुलिस ने शूटर शिवकुमार की गिरफ्तार के अलावा उसे शरण देने और नेपाल भगाने की कोशिश के लिए मदद करने के अपराध में अनुराग कश्यप, ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेषेंद्र प्रताप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि बहराइच के गण्डारा निवासी शिवा बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल था. मुख्य आरोपी की मुंबई पुलिस एक महीने से तलाश कर रही थी. 

आरोपी शिव कुमार से पूछताछ में बड़ा खुलासा

गिरफ्तार आरोपी शिव कुमार ने पूछताछ में बताया कि वो और धर्मराज कश्यप एक ही गांव के रहने वाले हैं. पुणे में स्क्रैप का काम करता था. उसने बताया कि मेरी और शुभम लोनकर की स्क्रैप की दुकान अगल-बगल थी. शुभम लोनकर लॉरेंस विश्नोई के लिए काम करता है. उसने मेरी बात स्नेप चैट के माध्यम से लॉरेंस विश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई से कई बार कराई है. बाबा सिद्दीकी की हत्या के एवज में मुझे यह बताया गया था कि हत्या के बाद दस लाख रुपए तुम्हें मिलेंगे और हर महीने तुम्हें कुछ न कुछ मिलता ही रहेगा.

शिव कुमार ने आगे बताया, ''हत्या के लिए हथियार और कारतूस, सिम, मोबाइल फोन शुभम लोनकर और मो. यासीन अक्तर ने हम लोगों को दिया था. हत्या के बाद आपस में बात करने के लिए तीनों शूटर्स को नये सिम और मोबाइल फोन दिए गये थे. पिछले कई दिनों से हम लोग मुंबई में बाबा सिद्दीकी की रेकी कर रहे थे और 12 अक्टूबर 2024 की रात में सही समय मिलने पर हम लोगों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या दी. 

उसने ये भी बताया कि उस दिन त्योहार होने के कारण पुलिस और भीड़-भाड़ भी थी, जिसके कारण दो लोग मौके पर पकड़े गये थे और मैं फरार हो गया था. मैंने फोन रास्ते में फेक दिया था और मुंबई से पुणे चला गया था. पुणा से झांसी और लखनऊ के रास्ते बहराइच पहुंचा था. बीच-बीच में मैं अपने साथियों से हैण्डलर्स से किसी का भी फोन मांग कर बात करता रहा. 

शिव कुमार ने ये भी बताया कि कश्यप से मैंने ट्रेन से एक यात्री से फोन मांग कर बात की थी तो उसने यह कहा था अबविन्द्र, ज्ञान प्रकाश और आकाश ने मिलकर तुम्हारे लिए नेपाल में छिपने के व्यवस्था कर ली है इसलिये मैं बहराइच आया था और अपने साथियों के साथ मिलकर नेपाल जाने की फिराक में था. बाकी साथियों ने भी इस बात का समर्थन किया.

बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

ये भी पढ़ें:

MVA में मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का बड़ा बयान, बताया कौन तय करेगा CM

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशोक खरात मामले में SIT की जांच तेज, हेल्पलाइन पर रोज मिल रही हैं शिकायतें, 23 दिनों में सैकड़ों कॉल
अशोक खरात मामले में SIT की जांच तेज, हेल्पलाइन पर रोज मिल रही हैं शिकायतें, 23 दिनों में सैकड़ों कॉल
महिला आरक्षण बिल नहीं हुआ पास तो आया प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'महिलाओं के लिए दुखद...'
महिला आरक्षण बिल नहीं हुआ पास तो आया प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'महिलाओं के लिए दुखद...'
Maharashtra: तलाक के विवाद में हैवानियत! कमरे में ले जाकर पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
तलाक के विवाद में हैवानियत! कमरे में ले जाकर पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
Maharashtra: प्यार के नाम पर धोखा! युवती के साथ 2 साल तक किया शोषण, फिर जबरन कराया गर्भपात
प्यार के नाम पर धोखा! युवती के साथ 2 साल तक किया शोषण, फिर जबरन कराया गर्भपात

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US Peace Talk: ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
ईरान और अमेरिका के बीच कब और कहां होगी दूसरे दौर की बातचीत? सामने आई जगह और तारीख
गिर गया महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, टूट गई 50% आबादी की उम्मीद, पक्ष में पड़े 298 वोट
गिर गया महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, टूट गई 50% आबादी की उम्मीद, पक्ष में पड़े 298 वोट
महिला आरक्षण बिल गिरा तो अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा, कहा- देश माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरा तो अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा, कहा- देश माफ नहीं करेगा
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
शाहरुख खान ने 'ऑस्कर' को क्यों कहा थैंक्यू? बोले- 'अब दुनिया के बादशाह जैसा महसूस हो रहा है'
शाहरुख खान ने 'ऑस्कर' को क्यों कहा थैंक्यू? बोले- 'अब बादशाह जैसा महसूस हो रहा है'
Iran-US War: तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
AI का ज्यादा यूज करने वाले संभल जाएं, आपकी नींद उड़ा देगी यह नई स्टडी
AI का ज्यादा यूज करने वाले संभल जाएं, आपकी नींद उड़ा देगी यह नई स्टडी
Horse At ATM Viral Video: कैश खत्म हो गया क्या.... SBI के ATM पर पहुंचा घोड़ा, गेट खोलने के लिए काटा बवाल! वीडियो वायरल
कैश खत्म हो गया क्या.... SBI के ATM पर पहुंचा घोड़ा, गेट खोलने के लिए काटा बवाल! वीडियो वायरल
Embed widget