एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: देश से भाग गया लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा जीशान अख्तर? पाकिस्तानी गैंगस्टर से मदद मिलने का दावा

Baba Siddique Case: मुंबई क्राइम ब्रांच एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के फरार आरोपी ज़ीशान अख्तर की तलाश में जुटी है. वायरल वीडियो में ज़ीशान के नाम से एक शख्स देश छोड़ने का दावा कर रहा है.

Baba Siddique Murder Case: मुंबई क्राइम ब्रांच अब भी NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के फरार आरोपी ज़ीशान अख्तर की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस की एक विशेष टीम उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में कैंप कर रही है ताकि ज़ीशान का सुराग मिल सके. इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक शख्स खुद को ज़ीशान बताकर दावा कर रहा है कि वह देश छोड़ चुका है. वीडियो में उसने कहा कि पाकिस्तान के गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी ने उसके भागने में मदद की है.  

वीडियो की जांच कर रही पुलिस  
क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, पुलिस यह जांच कर रही है कि वीडियो में दिखने वाला शख्स वास्तव में ज़ीशान अख्तर है या नहीं. पुलिस के पास मौजूद ज़ीशान की तस्वीरों और वायरल वीडियो के व्यक्ति की बनावट में अंतर दिख रहा है. पुलिस के अनुसार, ज़ीशान नशे की लत का शिकार है और हेरोइन का सेवन करता था, जिससे उसका वजन काफी कम था. जबकि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति भारी शरीर का लग रहा है. ऐसे में पुलिस को शक है कि यह वीडियो केवल भ्रम फैलाने के लिए बनाया गया है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी का नाम आया सामने  
इस वीडियो में ज़ीशान ने दावा किया है कि उसे पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहज़ाद भट्टी ने देश से भागने में मदद की. पुलिस सूत्रों के अनुसार, जून 2024 में शहज़ाद का एक 19-सेकंड का ऑडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह लॉरेंस बिश्नोई से बात करता सुनाई दिया था. अब ज़ीशान का यह वीडियो भी शहज़ाद भट्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है, जिससे इस मामले में शहज़ाद की भूमिका को लेकर भी जांच तेज़ हो गई है. 

उत्तराखंड में दिखी थी ज़ीशान की आखिरी लोकेशन  
मुंबई पुलिस की जांच में सामने आया था कि हत्या से पहले ज़ीशान की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के नैनीताल में ट्रैक की गई थी. वहां वह शुभम लोंकर नाम के व्यक्ति के साथ था. पुलिस का मानना है कि ज़ीशान अब भी देश में ही छिपा हुआ है और यह वीडियो केवल पुलिस को गुमराह करने के लिए जारी किया गया है.

फिलहाल, मुंबई क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही इस पर कोई ठोस जानकारी सामने आ सकती है.

ये भी पढ़ें: न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में EOW को मिली तीसरी सफलता, पूर्व CEO को किया गिरफ्तार

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget