एक्सप्लोरर

Baba Siddique Shot Dead: मुंबई में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, NCP अजित गुट के थे नेता

Baba Siddique Shot Dead: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में हत्या कर दी गई. उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर के पास उनपर फायरिंग की गई थी.

Baba Siddique Murder: एनसीपी अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाबा सिद्दीकी को तीन गोली लगी थी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल के पास उनपर गोलीबारी हुई थी. लीलावती अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया. बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा नाम हैं. वे तीन बार विधायक रहे हैं.

बांद्रा ईस्ट में बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग की गई, जो कि निर्मल नगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत की घटना बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमें स्पॉट पर पहुंच गई हैं. वहीं इस मामले में दो शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. शूटर्स ने सिद्दीकी पर छह राउंड फायरिंग की, जिसमें तीन गोलियां उन्हें लगीं.

बाबा सीद्दीकी की मौत की खबर के बाद बॉलीवुड नेता सलमान खान भी लीलावती अस्पताल पहुंच रहे हैं. बता दें कि सलमान खान और बाबा सीद्दीकी दोस्त रहे हैं.

वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद शिवसेना (यूबीटी) ने हमला बोला है. पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि अगर हमारे शहर मुंबई में पूर्व विधायक सुरक्षित नहीं हैं, अगर सरकार के नेता सुरक्षित नहीं हैं, तो यह सरकार आम लोगों की सुरक्षा कैसे करेगी? अगर वे अपने विधायकों और पूर्व मंत्रियों को सुरक्षित नहीं रख सकते हैं, तो गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा दे देना चाहिए."

आनंद दुबे ने काहा कि देवेंद्र फडणवीस को गृह मंत्री के रूप में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. एकनाथ शिंदे को राज्य के सीएम के रूप में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. मुंबई की सड़कों पर दिनदहाड़े गोलीबारी हो रही है. तीन राउंड फायरिंग की जा रही है और लोगों को गोली मारी जा रही है. क्या यही कानून व्यवस्था है?. अपराधियों को कोई डर नहीं है. महायुति और भाजपा की नीतियों ने राजनीति को बदनाम कर दिया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक TCS मामले में चौंकाने वाली चार्जशीट: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, धर्मांतरण का दबाव और आर्थिक जानकारी हासिल करने के गंभीर आरोप
नासिक TCS मामले में चौंकाने वाली चार्जशीट: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, धर्मांतरण का दबाव और आर्थिक जानकारी हासिल करने के गंभीर आरोप
INDIA गठबंधन का जिक्र कर संजय राउत का बड़ा बयान, 'जिस तरह से कांग्रेस TVA के साथ सत्ता में...'
INDIA गठबंधन का जिक्र कर संजय राउत का बड़ा बयान, 'जिस तरह से कांग्रेस TVA के साथ सत्ता में...'
DMK-Congress में अनबन के बीच INDIA अलायंस पर उद्धव ठाकरे ले सकते हैं बड़ा फैसला, इस बयान से मिले संकेत
DMK-Congress में अनबन के बीच INDIA अलायंस पर उद्धव ठाकरे ले सकते हैं बड़ा फैसला, इस बयान से मिले संकेत
Jalgaon News: 13 साल की बच्ची से रेप, 3 भाई-बहनों को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, 6 साल बाद मिली मौत की सजा
जलगांव: 13 साल की बच्ची से रेप, 3 भाई-बहनों की कुल्हाड़ी से की थी हत्या, 6 साल बाद मिली मौत की सजा

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
'जाओ जाकर देखो', ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
Embed widget