एक्सप्लोरर

Nagpur Violence Highlights: धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद और बरजंग दल के खिलाफ FIR दर्ज

Nagpur Violence News Highlights: नागपुर में सोमवार की रात हुई हिंसा में 12 दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है. एक क्रेन और दो JCB को भी आग के हवाले कर दिया गया. कुछ लोगों पर तलवार से हमला हुआ.

Key Events
Nagpur Violence Live Updates Maharashtra Police Aurangzeb Tomb Row Devendra Fernandes BJP Shiv Sena Congress VHP Bajrang Dal Nagpur Violence Highlights: धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद और बरजंग दल के खिलाफ FIR दर्ज
नागपुर हिंसा लाइव अपडेट्स
Source : PTI

Background

Nagpur Violence Updates: मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद अब पहले से ज्यादा गहरा गया है. शाम होते होते नागपुर में तनाव हो गया. उपद्रवियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की. गाड़ियों में आग लगा दी. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शांति की अपील की है और कहा कि मैं प्रशासन के संपर्क में हूं. दिन में हिंदुवादी संगठनों ने औरंगेजब की कब्र को हटाने को लेकर प्रदर्शन किया था. शाम में नागपुर में दो गुटों में टकराव के बाद तनाव की स्थिति हो गई. पुलिस हालात को काबू में करने के लिए फ्लैगमार्च कर रही है और उपद्रवियों की धड़पकड़ भी शुरू कर दी है.

नागपुर हिंसा के मामले में पुलिस ने अब 47 लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही कई लोग और पुलिसकर्मी भी जख्मी हैं. यही वजह है कि महाराष्ट्र के संभाजीनगर और आसपास के शहरों में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को कब्र ना हटाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है. महाराष्ट्र में इस विवाद को लेकर वीएचपी और बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों का सोमवार सुबह से विरोध प्रदर्शन जारी है. 

वीएचपी और बजरंग दल से जुड़े लोग प्रदेश के जिला कलेक्टर दफ्तरों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना है कि मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को संभाजीनगर से हटाया जाए. ऐसा न करने पर वे लोग खुद ही कब्र को उखाड़ देंगे. हिंदू संगठनों की धमकी के बाद संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

इस बीच हिंदू जनजागृति समिति के एक आरटीआई से हुए खुलासे ने आग में घी डालने वाला काम किया है. समिति की ओर से दाखिल आरटीआई के जवाब में केंद्रीय पुरातत्व विभाग ने बताया था कि साल 2011 से 2023 तक औरंगजेब की कब्र के रखरखाव पर लगभग 6.5 लाख रुपये खर्च किए गए हैं. इसके बाद समिति ने सवाल उठाया था कि इतनी बड़ी राशि कब्र के रखरखाव पर क्यों खर्च की गई, जबकि सिंधु दुर्ग किले में स्थित राज राजेश्वर मंदिर के रखरखाव के लिए केवल 6 हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं. समिति के इस रुख से इस विवाद को और ज्यादा बढ़ावा मिला है. 

मुगल शासक औरंगजेब को लेकर हिंदुओं में नाराजगी की मुख्य वजह यह भी है कि उसने कई मंदिरों को नष्ट करा दिया था. साथ ही हिंदुओं के साथ बड़े पैमाने पर अत्याचार हुआ हुआ था, इसलिए भारत में कई हिंदू राष्ट्रवादी उसके अन्याय के खिलाफ अपने प्रदर्शन को सांस्कृतिक नवजागरण के रूप में देखते हैं.
 
दरअसल, औरंगजेब ने भारत पर लगभग 1658 से 1707 तक शासन किया था. उन्हें मुगल काल का एक कुशल और प्रभावी सम्राट माना जाता है. औरंगजेब के राज में ही जजिया का पुनर्गठन किया गया था. उसने सती प्रथा पर भी प्रतिबंध लगाने का काम किया था. इसके अलावा, औरंगजेब अपने शासनकाल में राज दरबार में गाने-बजाने के साथ-साथ शराब पीने पर भी प्रतिबंध लगाया था.

21:15 PM (IST)  •  18 Mar 2025

Aurangzeb Row: वीएचपी और बजरंग दल के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गणेशपेठ थाने में महाराष्ट्र और गोवा के वीएचपी प्रभारी सचिव गोविंद शेंडे और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

20:16 PM (IST)  •  18 Mar 2025

Nagpur Violence Live: राम कदम ने अबू आजमी पर लगाया आरोप

महाराष्ट्र से बीजेपी विधायक राम कदम ने नागपुर में सोमवार को हुई हिंसा के लिए अबू आजमी को जिम्मेदार ठहराया है. राम कदम ने मंगलवार को कहा, उद्धव ठाकरे ने जिस अबू आजमी को अपनी गोद में बैठाया, वह इसके लिए जिम्मेदार हैं. आजमी ने औरंगजेब की जय-जयकार की शुरुआत की, जिससे जनाक्रोश बढ़ा.उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे का बचाव किया. बीजेपी विधायक ने कहा, उन्होंने (नितेश राणे ने) हिंदुत्व को लेकर अपनी भूमिका रखी और मैं मानता हूं कि उन्हें ऐसा करने से कोई रोक नहीं सकता है. हमारी हिंदुत्व की भूमिका है, थी और हमेशा रहेगी.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
राहुल गांधी के PM आवास के पास प्रदर्शन के सवाल पर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान, 'इनसे अच्छे तो...'
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
'ऐसा लगता है जैसे आप...', अजित पवार को याद कर भावुक हुईं सुप्रिया सुले
Maharashtra Politics: शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद घोषित होंगे आयोग्य? इस बात से मिले संकेत
शिवसेना यूबीटी के 6 बागी सांसद घोषित होंगे आयोग्य? इस बात से मिले संकेत
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget