एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election: BJP ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के उम्मीदवारों का किया एलान, अशोक चव्हाण समेत इन नेताओं का है नाम

Rajya Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बीजेपी ने अभी हाल ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आये अशोक चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है.

BJP Candidate List: महाराष्ट्र में बीजेपी ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है. बीजेपी ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को उम्मीदवार बनाया है. इसके साथ ही पार्टी ने मेधा कुलकर्णी और अजीत गोपछड़े को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस छोड़ने के एक दिन बाद चव्हाण मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए थे. राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने पर अशोक चव्हाण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सभी का आभार व्यक्त किया है.

कौन हैं अशोक चव्हाण?
अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शंकरराव चव्हाण के बेटे हैं. वह महाराष्ट्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया और 13 फरवरी 2024 को बीजेपी में शामिल हो गए. उन्होंने 8 दिसंबर 2008 से 9 नवंबर 2010 तक महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है. इसके अलावा, उन्होंने विलासराव देशमुख सरकार में सांस्कृतिक मामलों, उद्योग, खान और प्रोटोकॉल मंत्री के रूप में कार्य किया है और वह महाराष्ट्र के पूर्व PWD मंत्री भी हैं.

अशोक चव्हाण और अजीत गोपछड़े दोनों नांदेड़ से नेता हैं. जब चव्हाण बीजेपी में शामिल हुए थे तभी ये कयास लगाये जा रहे थे कि अशोक चव्हाण को बीजेपी राज्यसभा भेजेगी. आज बीजेपी ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी.

कौन हैं मेघा कुलकर्णी?
मेघा कुलकर्णी ने पुणे के कोथरुड विधानसभा क्षेत्र से महाराष्ट्र विधान सभा की पहली बार सदस्य के रूप में कार्य किया है. 2014 के चुनावों में, उन्होंने शिवसेना के चंद्रकांत मोकाटे के खिलाफ जीत हासिल की थी. विशेष रूप से, वह पुणे से महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी का प्रतिनिधित्व करने वाली दो महिला सदस्यों में से एक हैं.

कौन हैं डॉ. अजीत गोपछड़े?
डॉ. अजीत गोपछड़े भारतीय राजनीति में एक प्रमुख व्यक्ति हैं. वह बीजेपी से जुड़े हैं और पार्टी के भीतर महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं. डॉ. अजीत गोपचड़े एक हिंदू राष्ट्रवादी संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य हैं. वह बीजेपी से संबद्ध छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से भी जुड़े हुए हैं. आगामी राज्यसभा चुनाव में उन्हें महाराष्ट्र से उम्मीदवार घोषित किया गया है. डॉ. गोपचड़े महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के कोल्हे बोरगांव गांव के रहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: Rajya Sabha Elections: महाराष्ट्र में वर्षा बंगले पर सीएम और डिप्टी CM ने की बैठक, राज्यसभा उम्मीदवारों को लेकर आई बड़ी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget