एक्सप्लोरर

'जब आप हार जाते हैं, तो...', EVM को लेकर बीजेपी नेता अशोक चव्हाण का MVA पर हमला

Maharashtra News: बीजेपी नेता अशोक चव्हाण ने एमवीए को घेरते हुए कहा कि आपको अपनी हार सार्वजनिक तौर से स्वीकार करनी चाहिए और विपक्ष की भूमिका में आकर अपना काम करना चाहिए.

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में महायुति की नई सरकार के गठन के बाद भी ईवीएम के मसले को लेकर बहस छिड़ी हुई है. विपक्ष लगातार इसे लेकर सवाल उठा रहा है. इस बीच बीजेपी नेता अशोक चव्हाण इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि ईवीएम को लेकर जो बातें चल रही हैं वो बिल्कुल आधारहीन हैं. उन्हें अपनी हार को स्वीकार करनी चाहिए.

बीजेपी नेता अशोक चव्हाण ने ईवीएम के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए कहा, ''जब आप तेलंगाना, कर्नाटक जीतते हैं, तो इसे लेकर कुछ नहीं बोलते. जब आप हार जाते हैं, तो बात करते हैं. इसमें कोई लॉजिकल नहीं है, पॉलिटिकल स्टेटमेंट है.'' 

SC पहले ही कह चुका ईवीएम में कोई दिक्कत नहीं- चव्हाण

उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए आगे कहा, ''आपको अपनी हार सार्वजनिक तौर से स्वीकार करनी चाहिए और विपक्ष की भूमिका में आकर अपना काम करना चाहिए. ये जो बातें चल रही हैं, वो बिल्कुल बेबुनियाद हैं. यह (बैलेट पेपर) एक नीतिगत मामला है, जब सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही फैसला किया है कि ईवीएम में कोई दिक्कत नहीं है, फिर ये कोई मुद्दा नहीं है.

MVA के नेताओं ने विधायक के तौर पर नहीं ली शपथ

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (MVA) के सदस्यों ने राज्य के चुनावों में EVM के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए शनिवार (7 दिसंबर) को विधानसभा के तीन दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन विधायक के तौर पर शपथ नहीं लेने का फैसला किया. राज्य विधानमंडल के निचले सदन का विशेष सत्र शनिवार को सुबह 11 बजे शुरू हुआ.

प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार सहित सत्तारूढ़ दलों के कई सदस्यों ने विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. हालांकि, विपक्षी दल कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और एनसीपी (SP) के सदस्यों ने शपथ नहीं लेने का निर्णय किया. उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने कहा विपक्ष सोलापुर के मालशिरस विधानसभा क्षेत्र के मरकडवाडी गांव में कर्फ्यू और गिरफ्तारियों का भी विरोध कर रहा है, जहां ग्रामीणों ने बैलेट पेपर के जरिए री-पोलिंग की मांग की.

ये भी पढ़ें:

विधानसभा स्पीकर के लिए राहुल नार्वेकर के नाम पर मुहर, लगातार दूसरी बार संभालेंगे जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
मुंबई: काम के दबाव में सायन अस्पताल के डॉक्टर ने दी जान, सिस्टम पर उठे सवाल
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी
महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे ने छोड़ी पार्टी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget